Ranveer Singh's Rejected Movies: रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एंड टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स रणवीर सिंह के साथ काम करने के लिए राजी हैं। रणवीर सिंह ने अपने करियर में 'पद्मावत' से लेकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको रणवीर सिंह की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उन्होंने ना कह दिया था। बाद में जाकर ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को अहम रोल में देखा गया था। बताया जाता है कि इस रोमांटिक ड्रामा के लिए शाहिद कपूर नहीं बल्कि रणवीर सिंह मेकर्स की पहली पसंद थे।
निर्माताओं ने फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' भी रणवीर सिंह को सबसे पहले ऑफर की थी लेकिन अभिनेता के रिजेक्ट करने के बाद यह रणबीर कपूर के हिस्से चली गई।
विक्की कौशल को फिल्म 'सैम बहादुर' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में देखा गया था। इस लिए के लिए मेकर्स विक्की कौशल की जगह रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते थे लेकिन उन्होंने यह ठुकरा दी।
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अगर रणवीर सिंह ने इस मूवी को रिजेक्ट ना किया होता वो इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन ही जाते।
हाल ही में कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि फिल्म 'शक्तिमान' को शुरू होने से पहले ही मेकर्स ने बंद कर दिया था। इस मूवी में रणवीर सिंह को सुपरहीरो के रोल में देखा जाना था।
साल 2025 में फैन्स को अब रणवीर सिंह की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' का इंतजार है। इस मूवी का टीजर सभी को बेहद पसंद आया था। फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।