Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई फेमस सितारे आज यानी 30 अक्टूबर को स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। अनन्या पांडे ने पैप्स के साथ 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। तो वहीं नोरा फतेही ने अपनी नए लुक में कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। अक्षय कुमार आज अपनी सास डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आए। तो चलिए देखते हैं इन स्टार्स की तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बनी हुई है।
एक्ट्रेस कृति सेनन आज सिंपल लुक में नजर आईं। इस दौरान कृति सेनन के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिली। कृति सेनन का ये लुक खूब वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस नोरा फतेही आज क्रॉप टॉप पहने नजर आईं। इस तस्वीर में नोरा फतेही कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। नोरा फतेही की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी को देखने के लिए लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी के फेस पर उदासी देखने को मिली।
एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज 27 साल की हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने पैप्स के साथ मिलकर केक काटा। अनन्या पांडे की सादगी ने लोगों का दिल लूट लिया।
एक्टर हर्षवर्धन राणे आज अपने फैंस के बीच नजर आए। हर्षवर्धन राणे ने इस दौरान फैंस को ऑटोग्राफ दिए। हर्षवर्धन राणे की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
एक्टर अक्षय कुमार आज अपनी सास डिंपल कपाड़िया का पर्स पकड़े नजर आए। डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार की इस तस्वीर ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया।