​2025 में फुसकी बम जैसा निकला इन स्टार्स का डेब्यू, सुपरस्टार्स का साथ भी नहीं खोल पाया किस्मत का ताला​

​बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2025 शानदार रहा। इस साल एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज हुई और हिट साबित हुई। हालांकि इस साल डेब्यू करने वाले स्टारकिड्स की किस्मत कुछ खास नहीं रही। इन स्टार किड्स ने 2025 में डेब्यू किया पर यह फ्लॉप हुए। आइए आपको बताते हैं कौन हुआ 2025 में फ्लॉप

Authored by: Updated Dec 24 2025, 18:07 IST
2025 में फ्लॉप हुआ इन स्टार्स का डेब्यू Image Credit : Instagram01 / 07

2025 में फ्लॉप हुआ इन स्टार्स का डेब्यू

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई न कोई स्टार बनने का सपना लेकर आता है। किसी का यह सपना जल्दी पूरा हो जाता है तो किसी की सालों की मेहनत लग जाती है। आज हम बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने पूरी मेहनत के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उनका ये डेब्यू फ्लॉप रहा और वह पहली फिल्म से खास कमाल नहीं दिखा पाए।

वीर पहाड़िया Image Credit : Instagram02 / 07

वीर पहाड़िया

वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार के साथ स्काई फोर्स फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए वीर को काफी ट्रोल किया गया। वीर की एक्टिंग दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

जुनैद खान Image Credit : Instagram03 / 07

जुनैद खान

वैसे तो जुनैद खान ने फिल्म महाराज से डेब्यू किया था, जोकि नेटफलिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इस फिल्म के लिए जुनैद को काफी पसंद किया गया था। हालांकि 2025 में उनका सिनेमाघरों में डेब्यू हुआ, उनकी फिल्म 'लवयापा' बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।

शनाया कपूर Image Credit : Instagram04 / 07

शनाया कपूर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के डेब्यू का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप साबित हुई। शनाया कपूर ने 'आंखों की गुस्ताखियां' फिल्म से डेब्यू किया था, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई।

खुशी कपूर Image Credit : Instagram05 / 07

खुशी कपूर

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने फिल्म लवयापा से बड़े पर्दे पर कदम रखा था, जोकि फ्लॉप साबित हुआ। खुशी कपूर को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था।

राशा थडानी Image Credit : Instagram06 / 07

राशा थडानी

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म "आजाद" से बॉलीवुड डेब्यू किया था । इस फिल्म से उनका गाना तो हिट हुआ लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

अमन देवगन Image Credit : Instagram07 / 07

अमन देवगन

अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने फिल्म "आजाद" से डेब्यू किया था। इस मूवी में अजय देवगन भी साथ नजर आए थे। हालांकि अमन का डेब्यू फ्लॉप हुआ और फैंस को उनका काम पसंद नहीं आया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!