ऑनस्क्रीन नहीं, रियल लाइफ में शुरू हुआ इन Bollywood स्टार्स का ड्रामा, सेट पर क्रू हुआ परेशान

Bollywood Star Cold Wars: बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से कई तरह की खबरें आती हैं। लेकिन जो सबका ध्यान खींचती है वो कोल्ड वॉर है। जी हाँ, आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उन कलाकारों के नाम जिनकी सेट पर कोल्ड वॉर शुरू हुई थी।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Apr 8 2026, 15:54 IST
बॉलीवुड के इन स्टार्स के बीच हुई थी कोल्ड वॉरImage Credit : Instagram01 / 07

बॉलीवुड के इन स्टार्स के बीच हुई थी कोल्ड वॉर

Bollywood Star Cold War: बॉलीवुड में कलाकारों के बीच अक्सर मतभेत चलते रहते हैं, लेकिन पीछे से कई सितारों के बीच लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रही है। ये वो दुश्मनियाँ हैं जो खुलकर नहीं दिखतीं, लेकिन रुमर्स इनकी तरफ इशारा पूरा करते हैं। इस लिस्ट में वो नाम शामिल हैं जिनकी कोल्ड वॉर ने पूरे इंडस्ट्री को हिला दिया था।

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर  Image Credit : Instagram02 / 07

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में खबर सामने आई कि सेट पर शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर की कोल्ड वॉर कृति और रश्मिका मँदाना संग शुरू हुई।

आलिया भट्ट और बॉबी देओल Image Credit : Instagram03 / 07

आलिया भट्ट और बॉबी देओल

यश राज फिल्म्स की फिल्म 'अल्फा' के एक सीन में आलिया भट्ट बदलाव करना चाहती थीं। हालांकि बॉबी देओल आलिया की इस हरकत से खुश नहीं हुए। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सेट पर कोल्ड वॉर की शुरुआत हो चुकी है।

करीना कपूर और बिपाशा बसु Image Credit : Instagram04 / 07

करीना कपूर और बिपाशा बसु

फिल्म 'अजनबी' की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु और कटरीना कैफ के बीच तगड़ी कोल्ड वॉर छिड़ गई थी। दोनों ही लीड एक्ट्रेस की इस लड़ाई के कारण मेकर्स काफी तंग हुए।

कंगना रनौत और सोनू सूद Image Credit : Instagram05 / 07

कंगना रनौत और सोनू सूद

फिल्म 'मणिकर्णिका' के दौरान कंगना रनौत और सोनू सूद के बीच क्रिएटिव को लेकर मतभेत शुरू हो गए हैं। दोनों के बीच कोल्ड वॉर इतनी बढ़ गई कि सोनू सूद ने फिल्म बीच में छोड़ दी थी।

रणवीर सिंह और शाहिद कपूर Image Credit : Instagram06 / 07

रणवीर सिंह और शाहिद कपूर

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के दौरान शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी। शाहिद का मानना था कि उन्हे रणवीर से ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलना चाहिए।

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर Image Credit : Instagram07 / 07

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर

फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के दौरान कटरीना कैफ और रणबीर कपूर का पर्सनल लाइफ में ब्रेकअप हो गया था। शूटिंग टलती रही और दोनों ने साथ में काम करने से मना कर दिया था। हालांकि कुछ महीनों बाद दोनों ने मतभेत साइड में रख फिल्म की शूटिंग पूरी की।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज