बॉलीवुड के नामी कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज जब अली अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर उनकी प्रेम कहानी के बारे में आपको बताते हैं। कैसे वह अपने प्यार ऋचा से मिले और किसने किसे पहले प्रपोज किया, धर्म अलग होने के बाद भी ये रिश्ता शादी तक कैसे पहुंचा । यहाँ पढ़ें इनकी पूरी कहानी।
ऋचा और अली फिल्म फुकरे के सेट पर पहली बार मिले थे। जहां ऋचा को पहली नजर में ही अली पसंद आ गए थे। हालांकि फिल्म शूट होते-होते ऋचा अली को अपना दिल दे बैठी थी।
ऋचा ने मौका देखते ही अली से अपने प्यार का इजहार किया और बता दिया कि वह उसे पसंद करती है। हालांकि अली ने उस समय ऋचा को कोई जवाब नहीं दिया और मानो उनके दिल को तोड़ दिया हो। लेकिन, ऋचा को पता था कि अली उसे मन ही मन पसंद करता है।
एक लड़की के लिए पहले प्यार का इजहार करना और उसके जवाब के लिए इंतजार करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन ऋचा ने अली के लिए महीने इंतजार किया। अली ने तीन महीने बाद ऋचा को जवाब दिया कि वह भी उसे पसंद करता है।
दोनों स्टार्स ने अपनी डेटिंग लाइफ को सीक्रेट रखने का फैसला किया और किसी को इस रिश्ते के बार में नहीं बताया। 5 साल तक कपल चोरी-छिपे मिलते रहे और इनका रिश्ता शादी के मुकाम पर आ गया।
अली और ऋचा ने पाँच साल डेटिंग करने के बाद अपने रिश्ते का खुलासा करने का फैसला किया और वेनिस में फिल्म अब्दुल की स्क्रीनिंग के वक्त ऋचा और अली हाथ में हाथ डाले नजर आए थे।
कपल ने साल 2020 में शादी कर ली, हालांकि दोनों अलग-अलग धर्म से नाता रखते थे जिस वजह से लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। ऋचा ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली।
कपल हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। इनके घर पिछले महीने ही नन्ही परी ने जन्म लिया है।