मां-बाप के स्टारडम की विरासत हो आगे बढ़ाने का दम रखते हैं ये स्टारकिड्स, एक ने तो पहले प्रोजेक्ट से ही काट दिया बवाल

​हमारे फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे अब बड़े हो गए हैं। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक के बच्चों ने अब अपने मां-बाप की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठा लिया है। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनकी पहली फिल्म अभी आई नहीं, वहीं कुछ वो हैं जो पहले प्रोजेक्ट से ही धमाल मचा रहे हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Sep 19 2025, 15:24 IST
फैंस के बीच छाने वाले हैं ये स्टारकिड्स Image Credit : Instagram01 / 07

फैंस के बीच छाने वाले हैं ये स्टारकिड्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टारकिड्स इन दिनों अपने करियर पर खूब मेहनत कर रहे हैं। कोई एक्टिंग क्लास ले रहा है, तो कोई महीनों कोचिंग कर रहा है। स्टारकिड्स अपने मम्मी-पापा की तरह नाम कमाना चाहते हैं। आज हम उन स्टारकिड्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके अंदर उनके स्टार मां-बाप की झलक देखने को मिलती हैं। ये स्टारकिड्स मेहनत के दम पर आगे बढ़ सकते हैं।

जुनैद खान Image Credit : Instagram02 / 07

जुनैद खान

आमिर खान के लाडले बेटे जुनैद खान ने अबतक दो फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म महाराजा फैंस को पसंद आई थी। इस फिल्म में जुनैद की एक्टिंग को सराहा गया था। हालांकि उनकी दूसरी फिल्म 'लवयापा' को ट्रोल किया गया था। फैंस को अब जुनैद के अगले प्रोजेक्ट्स का इंतजार है।

राशा थड़ानी Image Credit : Instagram03 / 07

राशा थड़ानी

रवीना टंडन की बेटी राशा थड़ानी ने तो अपने एक गाने से सबके छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक आइटम सॉन्ग से की। जिसके बाद राशा सबकी नजरों पर छा गई। लोगों का कहना है कि वह अपनी मम्मी की तरह टैलन्टिड है।

आर्यन खान Image Credit : Instagram04 / 07

आर्यन खान

इस समय शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की जमकर तारीफ हो रही है। आर्यन खान कि डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' रिलीज हो गई है। जिसके बाद आर्यन के डायरेक्शन की तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि वह अपने पापा की विरासत को आगे बढ़ा सकता है।

अहान पांडे Image Credit : Instagram05 / 07

अहान पांडे

चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने अपनी पहली फिल्म से ही झंडे गाड़ दिए। अहान पांडे को फिल्म 'सैयारा' के लिए जमकर तारीफ मिल रही है। उनकी एक्टिंग फैंस को पसंद आ रही है। लोग उन्हें अगला सुपरस्टार भी बोल रहे हैं।

अमन देवगन Image Credit : Instagram06 / 07

अमन देवगन

अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने अपने चाचा के साथ 'आजाद' फिल्म में नजर आए थे।अमन देवगन ने अपने लूक्स के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से भी फैंस को इंप्रेस किया था। अमन देवगन के पास अच्छे प्रोजेक्ट्स आए तो वह छा सकते हैं।

इब्राहीम अली खान Image Credit : Instagram07 / 07

इब्राहीम अली खान

सैफ अली खान का बड़ा बेटा इब्राहीम अली खान अपने लूक्स को लेकर तो पहले ही फेमस हो गया था। अब उनकी फिल्म 'सरजमीं' की जमकर तारीफ हुई थी। इब्राहीम ली खान ने फिल्म में नेगेटिव रोल किया, जिसके लिए उन्हें सराहा जा रहा है। फैंस उन्हें अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट करते हुए देखना चाहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!