2025 में इन 7 सितारों ने रखा बॉलीवुड की दुनिया में कदम, अहान-अनीत ने पहली ही फिल्म से हिलाया बॉक्स ऑफिस

Bollywood Debutants of 2025: बॉलीवुड में इस साल यानी 2025 में कई सितारों ने अपने करियर की शुरुआत की। किसी ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, तो किसी की डेब्यू फिल्म ही फ्लॉप हो गई। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन स्टार्स का नाम शामिल है।

Authored by: अभयUpdated Dec 22 2025, 07:04 IST
2025 में इन सितारों ने बॉलीवुड में किया डेब्यू, देखें  लिस्टImage Credit : IMDb01 / 08

2025 में इन सितारों ने बॉलीवुड में किया डेब्यू, देखें लिस्ट

साल 2025 में बॉलीवुड की एक के बाद एक फिल्में रिलीज हुई जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। किसी फिल्म में वही पुराने सितारे नजर आए, तो किसी में नए स्टार्स ने धमाल मचा दिया। इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने साल 2025 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। किसी ने पहली फिल्म ही गदर काट दिया, तो किसी शुरुआत काफी खराब रही। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्स का नाम शामिल है।

आहान पांडे (Ahaan Panday)Image Credit : IMDb02 / 08

आहान पांडे (Ahaan Panday)

चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन आहान का डेब्यू सैयारा (Saiyaara) से हुआ। ये मोहित सूरी डायरेक्टेड म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया था।

​अनीत पड्डा (Aneet Padda)Image Credit : IMDb03 / 08

​अनीत पड्डा (Aneet Padda)

अनीत का लीडिंग बॉलीवुड डेब्यू भी सैयारा (Saiyaara) से ही, वो आहान के ऑपोजिट नजर आई थीं। अनीत पड्डा की इस डेब्यू फिल्म ने रिलीज होते ही लोगों का दिल जीत लिया था।

​राशा थड़ानी (Rasha Thadani)Image Credit : IMDb04 / 08

​राशा थड़ानी (Rasha Thadani)

रवीना टंडन की बेटी राशा थड़ानी ने फिल्म आजाद (Azaad) से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। राशा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

​अमन देवगन (Aaman Devgan)Image Credit : IMDb05 / 08

​अमन देवगन (Aaman Devgan)

अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने फिल्म आजाद से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और वो पहली ही फिल्म में फ्लॉप हो गए।

​वीर पहाड़िया (Veer Pahariya)Image Credit : IMDb06 / 08

​वीर पहाड़िया (Veer Pahariya)

वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) के साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे।

शनाया कपूर (Shanaya Kapoor)Image Credit : IMDb07 / 08

शनाया कपूर (Shanaya Kapoor)

संजय कपूर की बेटी शनाया का डेब्यू फिल्म आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan) से हुआ था। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थीं। शनाया का इनोसेंट लुक पसंद आया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

​सारा अर्जुन (Sara Arjun)Image Credit : IMDb08 / 08

​सारा अर्जुन (Sara Arjun)

एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और आते ही छा गई। सारा अर्जुन ने पहले बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!