बॉलीवुड इंडस्ट्री की शानदार अवॉर्ड नाइट फिल्मफेयर 2025 का आगाज हो गया है। रेड कार्पेट पर स्टार्स अपना जादू दिखाते नजर आए। बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हीरोज की बात करें तो,सभी एक्टर एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आए। सिम्पल के साथ स्टाइलिश लुक कैरी करते हुए, शाहरुख खान से लेकर अभिषेक बच्चन ने अपने स्टाइल का जादू चलाया। यहां देखें सभी स्टार्स की तस्वीरें
किंग खान शाहरुख खान ने अपने चार्म से सबका दिल जीत लिया। वह फिल्मफेयर 2025 होस्ट करने वाले हैं। शाहरुख खान ने इवेंट में लिए ब्लैक सूट पहना, जिसमें व्हाइट कलर का टच था। किंग खान बेहद हैंडसम लग रहे थे।
बैड्स ऑफ बॉलीवुड से हर जगह छाए हुए लक्ष्य लालवानी फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 नाइट में ब्लैक सूट में नजर आए। अपने हैंडसम लुक से लक्ष्य हर जगह छाए हुए थे। लक्ष्य लालवानी को फ्रंट लाइन में बैठे हुए देखा जा सकता है।
एक्टर अभिषेक बच्चन व्हाइट सूट और ब्लैक पेंट में नजर आए। उन्होंने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' के लिए नॉमिनेट किया गया है।
अभिनेता कार्तिक आर्यन ब्लैक सूट में नजर आए। उन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड्स से जुड़ी यादें ताजा की साथ ही आज के इवेंट पर भी खुलकर बात की।
इंडस्ट्री के स्टाइलिश मैन करण जौहर व्हाइट ब्लेजर में स्टाइल स्टेटमेंट दे रहे हैं। करण जौहर आज स्टेज पर अपनी होस्टिंग का जादू चलाने वाले हैं।
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार एकदम फँकी लुक में नजर आए। सूट-बूट छोड़कर वह जैकेट और ट्राउज़र में स्टेज पर दिखाई दिए।
सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ हर बार की तरह इस बार भी इवेंट में वाइब सेट करते नजर आए। जैकी श्रॉफ व्हाइट कुर्ते और अपने फेवरेट पाइनएपल नेकलेस में नजर आए।
अभिनेता सिद्धांथ चतुर्वेदी ब्लैक हाई नेक सूट में कमाल के लग रहे थे। आज सिद्धांथ स्टेज पर डांस करने वाले हैं। वहीँ करण सिंह ग्रोवर ने अपने स्टाइलिश लुक से रेड कार्पेट पर जादू चलाया।
अभिनेता रवि किशन इवेंट नाइट में छाए हुए हैं। उनके बड़े गॉगल्स सबका ध्यान खींच रहे हैं। रवि किशन ब्लैक शर्ट और ब्लैक ब्लेजर में ग्रेसफुल लग रहे हैं।