इस साल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई है। 2025 के तीन महीनों में बॉलीवुड की दो बिग बजट फिल्में रिलीज हुई लेकिन किसी ने पहले दिन छप्परफाड़ कमाई की तो कोई पहले दिन अच्छी कमाई कर दूसरे दिन पिछड़ गई। आज हम आपको अब तक की रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की कमाई बता रहे हैं। सिकंदर के आगे और कौन सी फिल्में रहीं और किसने सिकंदर को पीछे छोड़ा
शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर एक्शन अवतार में नजर आए थे। फिल्म बड़े लेवल पर रिलीज हुई थी, लेकिन इसने पहले दिन केवल 5.70 का कलेक्शन किया था।
अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स ने पहले दिन थिएटर में अपना दम दिखाया था। वायु सेना की कहानी बयां करती इस कहानी को दर्शकों ने पसंद किया था। फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। फैंस के बीच फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया है। दर्शकों को सलमान खान का एक्शन अवतार पसंद आ रहा है।
विक्की कौशल की फिल्म ने छावा से थिएटर पर झण्डा गाड़ दिया था। इस फिल्म ने भरपुर कमाई की और थिएटर्स में छा गई। छावा ने पहले दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया था।
जॉन अब्राहम की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'द डिप्लोमैट' कुछ ही दिन पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का फीका रीस्पान्स मिला। जॉन अब्राहम इस फिल्म में अलग अंदाज में नजर आए थे। पहले दिन 'द डिप्लोमैट' ने केवल 4 करोड़ कमाए थे।
साउथ सुपरस्टार राम चरण लंबे समय बाद गेम चेंजर लेकर आए थे। गेम चेंजर 51.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।