गैस सिलेंडरों में अलग-अलग तरह की गैस भरी होती हैं। कुछ गैस जलनशील होती हैं, कुछ जीवनरक्षक, और कुछ खतरनाक भी हो सकती हैं।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि लाल, नीला और सफेद सिलेंडर क्यों होता। यहां किस रंग का क्या मतलब होता है अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
लाल रंग आमतौर पर एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) गैस होता है। इस गैस का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है।
लाल रंग को दुनियाभर में चेतावनी का संकेत माना जाता है। यही कारण है कि जैसे ही कोई व्यक्ति लाल रंग का गैस देखता है तो उसे समझ आ जाता है कि यह गैस आग पकड़ सकती है।
वहीं नीले रंग के सिलेंडर का उपयोग कई जगहों पर ऑक्सीजन, नाइट्रस ऑक्साइड या कुछ औद्योगिक गैसों के लिए किया जाता है।
इसके अलावा सफेद रंग के सिलेंडर अधिकतर ऑक्सीजन या कुछ मेडिकल गैसों से जुड़े होते हैं। सफेद रंग को शुद्धता, स्वच्छता और चिकित्सा का प्रतीक माना जाता है।
यही कारण है कि अस्पतालों या एंबुलेंस में इस रंग के सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है।