देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश सबसे अधिक राज्यों के साथ अपनी सीमा शेयर करता है। यूपी 8 राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार) और एक केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) के साथ सीमा साझा करता है।
भारत कुल 7 पड़ोसी देशों पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और अफगानिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है। देश के 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश हैं तो इन देशों के साथ सीमा साझा करते हैं।
मेघालय और सिक्किम देश के दो ऐसे राज्य हैं, जो केवल एक राज्य के साथ अपनी सीमा शेयर करते हैं। इसके अलावा वह अन्य देशों के साथ अपनी सीमा शेयर करते हैं।
भारत उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित मेघालय उत्तर और पूर्व दिशा में केवल असम राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है। जबकि दक्षिण और पश्चिम में बांग्लादेश के साथ सीमा शेयर करता है, जो एक अन्य देश है।
सिक्किम अपनी सीमा देश के एक राज्य के साथ शेयर करता है और वह पश्चिम बंगाल। इसके अलावा पूर्व में भूटान और पश्चिम में नेपाल के साथ सीमा शेयर करता है तो अलग देश हैं।
इसमें एक नहीं बल्कि तीन राज्य है तो 3-3 देशों के साथ सीमा शेयर करते हैं। इसमें पश्चिम बंगाल (भूटान, बांग्लादेश और नेपाल), सिक्किम (नेपाल, चीन (तिब्बत) और भूटान) और अरुणाचल प्रदेश (चीन (तिब्बत) , म्यांमार और भूटान) शामिल है।