इंजीनियरिंग के कई ब्रांच होते हैं। जॉब मार्केट में इंजीनियरिंग के सभी ब्रांच की डिमांड लगभग एक जैसी है। IT Sector से लेकर हॉस्पिटैलिटी और एग्रीकल्चर में भी इंजीनियर्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है।
देश के लगभग सभी टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट सेशन का आयोजन होता है। कैंपस प्लेसमेंट में मल्टी नेशनल कंपनियां भी हिस्सा लेती हैं। BTech Students को विदेशी कंपनियों में प्लेसमेंट कराने वाले टॉप ब्रांच के नाम आगे देख सकते हैं।
इंजीनियरिंग छात्रों में सबसे ज्यादा क्रेज कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम के लिए होता है। पिछले कुछ सालों में BTech CSE की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है। Google, Infosys और Microsoft जैसी कंपनियां बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्रों को लाखों के पैकेज पर हायर करती हैं।
विदेशी कंपनी में कैंपस प्लेसमेंट के मामले में बीटेक कंप्यूटर साइंस को टक्कर देने वाला ब्रांच इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग है। NIT कुरुक्षेत्र के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो BTech ECE के छात्रों को BTech CSE से बेहतर जॉब ऑफर हुए हैं।
विदेश में नौकरी की बात की जाए तो कैमिकल इंजीनियरिंग (BTech Chemical Engineering) काफी डिमांड में रहता है। फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोकेमिकल्स और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टर में कैमिकल इंजीनियरिंग को आसानी से लाखों के पैकेज पर जॉब ऑफर होता है।
डिजिटल के विस्तार के साथ डेटा साइंटिस्ट की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ी है। वेब डेवलपमेंट से लेकर डेटा एनालिस्ट को लाखों के पैकेज पर जॉब ऑफर होते हैं। ऐसे में BTech डेटा साइंस एक बेहतरीन इंजीनियरिंग ब्रांच है। देश के टॉप IITs, NITs और IIITs में यह कोर्स कराया जाता है।
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग को सबसे कठिन ब्रांच माना जाता है। बहुत कम छात्र इस कोर्स को चुनते हैं लेकिन इस कोर्स को करने के बाद लाखों के पैकेज पर नौकरी पाना बेहद आसान है। BTech Aerospace Engineering के बाद ज्यादातर मल्टी नेशनल कंपनियों में ही जॉब पाने का मौका होता है।