धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था, इसके बाद उनके नाम में एक से बड़ी एक उपलब्धियां जुड़ती गईं, हालांकि यह सब आसान नहीं था, उनकी मेहनत सभी के लिए सराहनीय है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर हैं।
विकेटकीपर-बल्लेबाज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
Mahendra Singh Dhoni को 2011 में टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया। उसके बाद साल 2015 में धोनी ने पैरा फोर्सेज के साथ बेसिक ट्रेनिंग की, पैराशूट से कूदने की स्पेशल ट्रेनिंग भी की, जिसके बाद उन्हें पैरा रेजिमेंट में शामिल किया गया।
Mahendra Singh Dhoni, जिन्हें प्यार से एमएस धोनी भी कहते हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि वे बचपन में आर्मी में जाना चाहते थे, आखिरकार उनका सपना 2011 में पूरा हुआ।
Byjus के अनुसार, इंडियन आर्मी में एक Lieutenant Colonel की सैलरी 1,21,200 रुपये से 2,12,400 रुपये तक हो सकती है।