इंसान के शरीर का अधिकतम तापमान कितना हो सकता है? इससे ज्यादा होने पर क्या होता है?

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी के बीच क्या आप जानते हैं कि मानव शरीर अधिकतम कितना तापमान सह सकता है? सामान्यतः इंसान के शरीर का आदर्श तापमान 36 से 37.5°C होता है। लेकिन इससे ज्यादा इंसान के शरीर का तापमान कितना हो सकता है। आइए जानते हैं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated May 11 2026, 13:56 IST
मई के महीन की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि इस साल भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। भले ही बीच-बीच में मौसम की चाल बारिश के कारण बदल रही है,लेकिन उसके बाद तापमान तेजी से बढ़ रहा है। एसी, कूलर के बिना गर्मी में रहना मुश्किल होने लगा है। ऐसे में क्या आपके मन में कभी यह सवाल उठा की एक इंसान का शरीर कितनी गर्मी झेल सकता है? इंसान के शरीर का अधिक से अधिक तापमान कितना हो सकता है?Image Credit : Canva01 / 07

मई के महीन की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि इस साल भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। भले ही बीच-बीच में मौसम की चाल बारिश के कारण बदल रही है,लेकिन उसके बाद तापमान तेजी से बढ़ रहा है। एसी, कूलर के बिना गर्मी में रहना मुश्किल होने लगा है। ऐसे में क्या आपके मन में कभी यह सवाल उठा की एक इंसान का शरीर कितनी गर्मी झेल सकता है? इंसान के शरीर का अधिक से अधिक तापमान कितना हो सकता है?

कितना होता है इंसान के शरीर का सामान्य तापमानImage Credit : Canva02 / 07

कितना होता है इंसान के शरीर का सामान्य तापमान

​अगर हम मनुष्य के शरीर के तापमान की बात करें तो वह सामान्य तौर पर 37 डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि एक इंसान के शरीर का अधिक से अधिक तापमान कितना होता है और वह कितना तापमान सह सकते हैं।​

कितना हो सकता है इंसान के शरीर का ज्यादा से ज्यादा  तापमान​Image Credit : Canva03 / 07

कितना हो सकता है इंसान के शरीर का ज्यादा से ज्यादा तापमान​

​जैसा की आपको बताया कि एक इंसान के शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री होता है, लेकिन लू लगने या बुखार होने पर यह तापमान 41-42 डिग्री तक जा सकता है।​

42 डिग्री तापमान पहुंचने पर क्या हो सकता है?Image Credit : Canva04 / 07

42 डिग्री तापमान पहुंचने पर क्या हो सकता है?

​बता दें कि 42 डिग्री सेल्सियस इंसान के शरीर का तापमान एक घातक स्थिति है। अगर इसे समय से नियंत्रित न किया जाए तो यह इंसान के लिए घातक हो सकता है। तापमान के इतना अधिक रहने से एक इंसान की मौत तक हो सकती है। हर साल गर्मी के मौसम में इस तरह की लू के कारण मौत होने के मामले बढ़ जाते हैं।​

इंसान के लिए कितने तापमान झेलना होने लगता है मुश्किल​Image Credit : Canva05 / 07

इंसान के लिए कितने तापमान झेलना होने लगता है मुश्किल​

​भारत की बात करें तो यहां तापमान 40 के ऊपर जाते ही इंसान के शरीर में परेशानियां शुरू हो जाती है। वहीं अगर तापमान 50 डिग्री है तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।​

भारत में कितने तापमान को भीषण माना जाता है?Image Credit : Canva06 / 07

भारत में कितने तापमान को भीषण माना जाता है?

​बता दें कि कोई व्यक्ति कितना तापमान झेल सकता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस देश में है। भारत की बात करें तो यहां 45 डिग्री सेल्सियस तापमान झेला जा सकता है। वहीं ब्रिटेन में 25 से 30 डिग्री तापमान को भीषण माना जाता है।​

इंसान के शरीर का आदर्श तापमान कितना होना चाहिए​Image Credit : Canva07 / 07

इंसान के शरीर का आदर्श तापमान कितना होना चाहिए​

​एक इंसान के शरीर का 36 से 37.5 डिग्री तापमान आदर्श माना जाता है। इससे कम होने और इससे अधिक होने पर यह दिक्कत की बात मानी जाती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!