रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के असीम प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपनी भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। Photo: Instagram
इस बार 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर हम आपको 4 भाई बहनों की ऐसी प्रेरक कहानी से रूबरू करा रहे हैं जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर इतिहास रचा। Photo: Pixabay
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अनिल मिश्रा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दो कमरों के मकान में रहते थे। उनके दो बेटे और दो बेटिया हैं, जिनका नाम योगेश, माधवी, लोकेश और क्षमा है। Photo: Instagram
अनिल मिश्रा चाहते थे कि उनके बच्चे सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचे इसलिए उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं रखी। वहीं, बच्चों ने भी अपने पिता के सपने को साकार किया। Photo: Instagram
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन मिश्रा परिवार के चार भाई-बहनों ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक करके आईएएस व आईपीएस अधिकारी का पद हासिल किया है। Photo: Instagram
सबसे पहले योगेश मिश्रा ने साल 2013 में यूपीएससी परीक्षा पास की और आईएएस बने। इसके बाद बहन माधवी ने अगले साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी, जिसमें उनकी ऑल इंडिया रैंक 62वीं रही। Photo: Instagram
माधवी के बाद उनके छोटे भाई लोकेश 2015 में 44वीं रैंक हासिल कर IAS बनें। इसके बाद क्षमा ने भी अपने भाई-बहन के सहयोग से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के चौथे अटेम्प्ट में कामयाबी हासिल की। इसी के साथ ही उनका IPS बनने का भी सपना आखिरकार पूरा हुआ। Photo: Instagram