टीवी मसाला

छात्रों के समर्थन में आए Elvish Yadav को BJP से मिली धमकी! जवाब में बोले- दूसरों के पैसों पर पलने वाले...

Elvish Yadav Got Threats: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव ने हाल ही में वीडियो साझा कर बताया कि बीजेपी के एक शख्स ने उन्हें ईडी की रेड पड़वाने की धमकी दी है।

Image

Elvish Yadav को मिली धमकी (Photo Credit- Youtube, Instagram)

Elvish Yadav Got Threats: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव इन दिनों काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। एल्विश यादव को आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स 3' में देखा गया था, जहां उन्होंने और करण कुंद्रा ने अपनी कुकिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। एल्विश यादव अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आते हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही एक्स पर ट्वीट कर छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी थी। एल्विश यादव ने ट्वीट में कहा था कि छात्रों की बातें सुनी जानी चाहिए। लेकिन इस ट्वीट के कारण एल्विश यादव को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। इस बात का खुलासा खुद एल्विश यादव ने किया है। उनका कहना है कि बीजेपी के एक शख्स ने उन्हें ईडी की रेड पड़वाने की धमकी दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मैं कांग्रेस और भाजपा का सपोर्टर नहीं...' CJP प्रोटेस्ट पर खुलकर बोले Elvish Yadav

    एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में छात्रों के पक्ष में अपनी बात रखी। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी छात्रों की बात सुनने की अपील की थी। एल्विश यादव ने वीडियो में कहा कि जो भी चीजें छात्रों के साथ हो रही हैं वो गलत हैं। जो चीजें पुलिस के साथ भी हो रही हैं, वो भी गलत हैं। एल्विश यादव ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि कैसे छात्रों को मारा जा रहा है, दिख रहा है आंखों से और मैं उसे मना नहीं कर सकता हूं। फिर मेरी विश्वसनीयता नहीं बचती। एल्विश यादव ने वीडियो में साफ किया कि वह किसी भी पार्टी को सपोर्ट नहीं करते, न बीजेपी, न सीजेपी और न ही कांग्रेस। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को Elvish Yadav ने बताया 'गलत'; मुनव्वर फारूकी भी बोले- वो आतंकी नहीं हैं...
    Elvish Yadav ने शेयर किया व्लॉग

    Elvish Yadav ने शेयर किया व्लॉग

      एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने कहा, "मैं छात्रों के साथ हूं। पेपर लीक हुआ, बच्चों ने खुदकुशी की। कोई भी पिटने के लायक नहीं है। लेकिन मैंने ऐसे भी वीडियोज देखे हैं जिसमें बच्चे भी पत्थर बरसा रहे हैं। लेकिन गलत तो गलत है। मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करना चाहता हूं। पब्लिक ने ही आपको बनाया है, पब्लिक ही चुनती है। वो यही पब्लिक है जो सड़कों पर पिट रही है। मेरा अनुरोध है कि आप सुनें रिक्वेस्ट। जो भी आप करोगे, हमारा आप पर भरोसा है। हम आपके ही बच्चे हैं। ये हमारा देश है, आपका भी देश है। प्लीज कोई एक्शन लीजिए कि ये हिंसा कम हो और जो हम चाहते हैं कि हमारा नेता ऐसा हो, उसे आप न्यायित ठहरा सकें।"

      एल्विश यादव को मिली धमकी

      एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने वीडियो में आगे बताया कि उन्होंने जो ट्वीट किया था, उसपर उन्हें धमकी मिली। एक्टर ने कहा, "बीजेपी के एक हमारे पुराने भाई उठकर आ गए कि ईडी की रेड करा देंगे, ये करा देंगे, वो करा देंगे। खुलेआम धमकी दी जा रही है। तो मैं उस भाई को भी कह दूं कि दूसरे के पैसों पर पलने वाले लोग ऐसे धमकी नहीं देते। कभी भाई आए थे कि पैसे दे दो हमें, पैसों की जरूरत है। हम इंसान को पहचान लेते हैं कि किसे पैसे देना है और किसे नहीं। कोई बात नहीं, कुत्ते को भौंकने दो। बात हमारे देश की है और देश ही जीतेगा।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article