राष्ट्रपति के फौजी 'बेटे' ने दिया इस्तीफा! ADC बनकर साये की तरह रहते थे मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल

Major Rishabh singh sambyal: एक ऐसा अफसर जो लंबे समय तक देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहा। कभी प्रोटोकॉल संभालते नजर आया, कभी बारिश में राष्ट्रपति छाता थामे, तो कभी किसी भावुक पल में बेहद सहज अंदाज में उनकी मदद करते नजर आया। अब मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने करीब 12 साल तक सेना में सेवा देने के बाद समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है।

Authored by: Kuldeep RaghavUpdated Sep 2 2026, 12:48 IST
मेजर ऋषभ सिंह सांब्यालImage Credit : Instagram01 / 07

मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल

एक ऐसा अफसर जो लंबे समय तक देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहा। कभी प्रोटोकॉल संभालते नजर आया, कभी बारिश में राष्ट्रपति छाता थामे, तो कभी किसी भावुक पल में बेहद सहज अंदाज में उनकी मदद करते नजर आया।

सेना से दिया इस्तीफाImage Credit : Instagram02 / 07

सेना से दिया इस्तीफा

अब मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने करीब 12 साल तक सेना में सेवा देने के बाद समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC Image Credit : Instagram03 / 07

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC

4 Para Special Forces के कमांडों मेजर सांब्याल उस वक्त चर्चा में आए, जब उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का Aide-de-Camp यानी ADC नियुक्त किया गया।

21 अगस्त को राष्ट्रपति से मिलेImage Credit : Instagram04 / 07

21 अगस्त को राष्ट्रपति से मिले

सेना से विदाई के बाद मेजर सांब्याल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी की। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग थी।

नाम के साथ उपलब्धियांImage Credit : Instagram05 / 07

नाम के साथ उपलब्धियां

साल 2021 गणतंत्र दिवस परेड में तत्कालीन कैप्टन ऋषभ सांब्याल ने जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया। उनकी टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग कीज trophy भी मिली। इसके बाद उनका सफर पहुंचा सेना की प्रतिष्ठित 4 Para Special Forces तक।

ऐसे हुई शुरुआतImage Credit : Instagram06 / 07

ऐसे हुई शुरुआत

मेजर ऋषभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई खत्म करने के बाद साल 2013 में नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए की परीक्षा पास की। साल 2017 में उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस एंड अफेयर्स में बैचलर डिग्री हासिल की और उसी साल ऋषभ ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी में एडमिशन लिया।

2018 में मिला कमीशन Image Credit : Instagram07 / 07

2018 में मिला कमीशन

इसके बाद 2018 में उन्हें भारतीय सेना में कमीशन मिला। मेजर सांब्याल का सैन्य सफर काफी शानदार रहा। उनका शुरुआती जुड़ाव जाट रेजिमेंट से रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!