टेक एंड गैजेट्स

Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

Vivo T5 5G को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिनमें दमदार कैमरे के साथ बड़ी बैटरी भी चाहिए। Vivo T5 5G में मीडियाटेक Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर है।

Image

फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है/Photo-Flipkart

चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारत में अपनी T सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की T सीरीज का पांचवां मॉडल है। फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी, 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप दे सकती है।

Vivo T5 5G की कीमत और बिक्री

भारत में Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है। टॉप मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

कंपनी Axis Bank, SBI और HDFC Bank कार्ड से खरीदारी करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। फोन की बिक्री भारत में 9 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी। इसे Royal Bronze और Silver Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। डिस्प्ले 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।

फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी ने फोन के लिए तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 5G में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसके साथ MediaTek NPU 850, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है।

फीचरVivo T5 5G
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED
रिफ्रेश रेट144Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7500 Turbo
रैम6GB/8GB/12GB
स्टोरेज128GB/256GB
रियर कैमरा50MP + 8MP
फ्रंट कैमरा32MP
बैटरी7,050mAh
चार्जिंग44W फास्ट चार्जिंग
OSOriginOS 6, Android 16
रेटिंगIP68 + IP69
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4
वजनकरीब 199 ग्राम
कीमत₹34,999 से शुरू

50MP डुअल रियर कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो f/1.79 अपर्चर, Sony IMX882 सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

7,050mAh की बड़ी बैटरी

Vivo T5 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,050mAh बैटरी शामिल है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकती है। बैटरी को 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, NavIC और QZSS का सपोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article