UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इंटरमीडिएट या 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए ग्रुप C के तहत विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन 12वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं। बता दें कि UKSSSC द्वारा जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, रजिस्ट्रेशन क्लर्क और अन्य इंटर लेवल के कुल 553 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 07 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं तो नीचे आवेदन की तिथि, आवेदन की प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी, पदों का विवरण और चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तार में दी गई है।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
| परीक्षा का नाम | UKSSSC Inter Level Examination 2026 |
| पदों का नाम | Junior Assistant, Computer Assistant, Registration Clerk व अन्य पद |
| कुल रिक्तियां | 553 पद |
| वेतनमान | 19,900-92,300 (पे लेवल-02 से पे लेवल-05) |
| नौकरी का स्थान | उत्तराखंड |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 8 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07 अक्टूबर 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CISF Admit Card 2026: जारी हुआ एडमिट कार्ड, 14 सितंबर से PST और डॉक्यूमेंटेशन
पदों और सैलरी का विवरण
| क्रमांक | पदनाम / विभाग का नाम | वेतनमान | पदों की संख्या |
| 1 | कम्प्यूटर ऑपरेटर (समूह-4, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग) | ₹25,500–₹81,100 (लेवल-04) | 1 |
| 2 | कनिष्ठ सहायक / डाटा एंट्री ऑपरेटर (सचिवालय एवं अन्य विभाग) | ₹25,500–₹81,100 (लेवल-04) | 3 |
| 3 | भण्डार सहायक / स्टोर सहायक (चिकित्सा) | ₹25,500–₹81,100 (लेवल-04) | 1 |
| 4 | निम्न सहायक (कृषि एवं पशुपालन विभाग, उत्तराखंड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 55 |
| 5 | कनिष्ठ सहायक (परिवहन, उत्तराखंड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 42 |
| 6 | कनिष्ठ सहायक (उत्तराखंड पर्यटन विकास निगम) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 12 |
| 7 | कनिष्ठ सहायक (समभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊँ संभाग, हल्द्वानी एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल संभाग, देहरादून) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 14 |
| 8 | कनिष्ठ सहायक (सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 5 |
| 9 | कनिष्ठ सहायक (वाणिज्य कर अधिकारीक्षण, उत्तराखंड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 4 |
| 10 | कनिष्ठ सहायक (विद्युत सुरक्षा विभाग, उत्तराखंड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 3 |
| 11 | कनिष्ठ सहायक (उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की, हरिद्वार) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 2 |
| 12 | कनिष्ठ सहायक (विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तराखंड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 1 |
| 13 | कम्प्यूटर ऑपरेटर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तराखंड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 1 |
| 14 | कनिष्ठ सहायक (टिहरी) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 1 |
| 15 | कनिष्ठ सहायक (कार्यालय महानिरीक्षक, मा० उच्च न्यायालय परिसर, उत्तराखंड, नैनीताल) | ₹19,900–₹63,200 (लेवल-02) | 2 |
| 16 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 12 |
| 17 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, पिथौरागढ़) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 2 |
| 18 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, चमोली) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 15 |
| 19 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, चम्पावत) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 9 |
| 20 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, देहरादून) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 2 |
| 21 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, हरिद्वार) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 17 |
| 22 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, नैनीताल) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 18 |
| 23 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 25 |
| 24 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, पिथौरागढ़) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 8 |
| 25 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, चम्पावत) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 4 |
| 26 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 10 |
| 27 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 10 |
| 28 | कनिष्ठ सहायक (राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | — |
| 29 | कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 33 |
| 30 | कनिष्ठ सहायक (महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 32 |
| 31 | कनिष्ठ सहायक (ग्रामीण निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | — |
| 32 | कनिष्ठ सहायक (उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 26 |
| 33 | कनिष्ठ सहायक (एनसीसी विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 20 |
| 34 | कनिष्ठ सहायक (समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 16 |
| 35 | कनिष्ठ सहायक (स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 12 |
| 36 | कनिष्ठ सहायक (कर्मचारी राज्य बीमा योजना, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | — |
| 37 | कनिष्ठ सहायक (महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 9 |
| 38 | कनिष्ठ सहायक (संस्कृत शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 7 |
| 39 | कनिष्ठ सहायक (जिला विकास अधिकारी, पिथौरागढ़) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 5 |
| 40 | कनिष्ठ सहायक (लघु सिंचाई विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 4 |
| 41 | कनिष्ठ सहायक (श्रम विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 5 |
| 42 | कनिष्ठ सहायक (मत्स्य विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 4 |
| 43 | कनिष्ठ सहायक (ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड) | ₹21,700–₹69,100 (लेवल-03) | 3 |
| 44 | कनिष्ठ सहायक (आयुक्त कुमाऊँ मंडल, नैनीताल) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 3 |
| 45 | कनिष्ठ सहायक (आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 2 |
| 46 | कनिष्ठ सहायक (कृषि विभाग, उत्तराखंड) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 2 |
| 47 | कनिष्ठ सहायक (जिला विकास अधिकारी, चम्पावत) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 2 |
| 48 | कनिष्ठ सहायक (जिला विकास अधिकारी, चम्पावत) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 2 |
| 49 | टेलीफोन ऑपरेटर (सचिवालय सेवायें, उत्तराखंड) | ₹29,200–92,300 (लेवल-05) | 1 |
| 50 | कनिष्ठ सहायक (चीफ ऑफ स्टाफ ऑफिसर, उत्तराखंड) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 1 |
| 51 | कनिष्ठ सहायक (कारागार विभाग, उत्तराखंड) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 22 |
| 52 | कनिष्ठ सहायक (कारागार प्रशिक्षण एवं विधिक अनुशीलन, कारागार, नैनीताल) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 2 |
| 53 | सहायक सामाजिक कार्यकर्ता (जिला समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 22 |
| 54 | ग्राम उद्योग अधिकारी / ग्राम उद्योग विकास अधिकारी | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 4 |
| 55 | ग्राम उद्योग अधिकारी / ग्राम उद्योग विकास अधिकारी | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 4 |
| 56 | अधीनस्थ एवं सहकारी अधिकारी (सहकारिता विभाग, देहरादून) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 2 |
| 57 | रेशम पर्यवेक्षक (कार्यालय अपर निदेशक, रेशम, अल्मोड़ा, नैनीताल) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 1 |
| 58 | रेशम पर्यवेक्षक (रेशम विभाग, उत्तराखंड) | ₹21,700–69,100 (लेवल-03) | 3 |
| 59 | सर्वे लेखपाल (जिलाधिकारी, देहरादून) | ₹19,900–63,200 (लेवल-02) | 16 |
| कुल | 553 |
भर्ती के लिए क्या है योग्यता
- आवेदक का उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- अधिकांश क्लर्क पदों के लिए कंप्यूटर पर न्यूनतम 4000 KDPH की हिंदी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
- कुछ विशिष्ट पदों के लिए हिंदी टाइपिंग (25 WPM) / इंग्लिश टाइपिंग (30 WPM) के साथ MS Office या ‘O’ लेवल कंप्यूटर कोर्स का ज्ञान होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी उत्तराखंड का मूल/स्थायी निवासी हो या उसने राज्य के संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की हो अथवा राज्य के रोजगार कार्यालय में पंजीकरण की शर्तों को पूरा करता हो।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ पदों जैसे पर्यटन, सूचना, लीगल एकेडमिक व स्टोर कीपर के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।
- SC/ST/OBC (उत्तराखंड) और स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को 5 वर्ष, PwD अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तथा पूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
क्या है भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इसमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि शामिल है।

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है ?
सामान्य / ओबीसी (UR / OBC) - 300 रुपये
एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांग - 150 रुपये
अनाथ बच्चे (Orphan) - निशुल्क
कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन
स्टेप 1 - ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Candidate Corner पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब भर्ती के आधार पर दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन क्रेडेंशियल क्रिएट करें।
स्टेप 5 - अब आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ATM की शुरुआत कब और कहां हुई थी? किस बैंक ने पहली बार शुरू किया था ATM
