अक्षय कुमार या अरशद वारसी, कौन ज्यादा पढ़ा लिखा, जानें Jolly LLB 3 के एक्टर्स के पास कौन सी डिग्री

अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के धुंआधार एक्टर्स हैं। हाल ही में दोनों की फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) रिलीज हो चुकी है। महज 6 ही दिनों में फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है। अक्षय और अरशद दोनों ही फैंस के चहेते अभिनेता हैं। मगर कम ही लोग इनकी एजुकेशन के बारे में जानते हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं दोनों एक्टर्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की।

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Sep 25 2025, 12:16 IST
कौन कितना पढ़ा-लिखा? Image Credit : IStock01 / 07

कौन कितना पढ़ा-लिखा?

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्मों के बारे में तो फैंस को पता ही है। मगर बेहद कम ही लोग जानते हैं कि अक्षय कितने पढ़े-लिखे हैं। ऐसे में बात करते हैं कि फैंस के चहेते सुपरस्टार अक्षय कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं।

अक्षय ने की कितनी पढ़ाई?Image Credit : IStock02 / 07

अक्षय ने की कितनी पढ़ाई?

अपनी फिटनेस के लिए फैंस के बीच में मशहूर अक्षय कुमार ने मुंबई के सिल्वर बीच हाई स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद एक्टर ने मीठीबाई कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन किया। हालांकि ये बात साफ नहीं है कि उन्होंने किस चीज की डिग्री ली।

एक्टर बनने का था ख्वाबImage Credit : IStock03 / 07

एक्टर बनने का था ख्वाब

अपनी शुरुआती पढ़ाई अक्षय ने दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल से की है। वे स्कूल के दिनों में भी फिजिकल एक्टिविटीज में काफी आगे रहते थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी क्योंकि वे मार्शल आर्ट और फिल्मों में ही अपना करियर बनाना चाहते थे। उन्होंने मुंबई के गुरु नानक खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के लिए एडमिशन तो लिया मगर ग्रेजुएशन पूरी नहीं की।

बीच में छोड़ी पढ़ाईImage Credit : IStock04 / 07

बीच में छोड़ी पढ़ाई

अक्षय ने कॉलेज बीच में ही छोड़कर मार्शल आर्ट्स में अपना करियर बनाया और फिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। एक बार इंडस्ट्री में आने के बाद अक्षय ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कितने पढ़े-लिखे अरशद? Image Credit : IStock05 / 07

कितने पढ़े-लिखे अरशद?

अरशद की बात करें तो साल 1996 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के बार्न्स स्कूल एंड जूनियर कॉलेज से पढ़ाई की है। महज 9 साल की उम्र में ही अरशद को जिम्नास्टिक सिखाया जाने लगा। वे उन 9,000 बच्चों में से सिलेक्ट हुए थे, जिन्हें ब्रिटिश ट्रेनर्स द्वारा जिम्नास्ट सिखाया जाना था।

बीच में ही छोड़ना पड़ा स्कूलImage Credit : IStock06 / 07

बीच में ही छोड़ना पड़ा स्कूल

अरशद के घर में हमेशा से ही पैसे की परेशानी थी। इसी तंगी का असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ा, जब दसवीं के बाद उन्हें अपनी स्टडी छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने एक कॉस्मेटिक्स सेल्समैन के तौर पर और फिर फोटो स्टूडियो में भी काम किया। फिर उन्होने कुछ समय के बाद महेश भट्ट की फिल्मों में बतौर असिस्टेंट भी काम किया।

2003 में मिला फेमImage Credit : IStock07 / 07

2003 में मिला फेम

इसके बाद उन्होंने एक डांस कंपीटीशन भी जीता और फिर यहीं से उन्होंने कोरियोग्राफर बनने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने खुद की डांस अकेडमी भी शुरू की। फिर साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से उन्हें सर्किट के किरदार में खूब फेम मिला। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्हाल वे अक्षय के साथ फिल्म जॉली एमबीबीएस 3 में नजर आ रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!