क्रिकेट छोड़ इस बल्लेबाज ने ऐसे क्रैक किया UPSC, 103वीं रैंक के साथ बना IPS

IPS Karthik Madhira Success Story: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से (IPS Karthik Madhira Success Story) एक है। हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थि यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं। हालांकि कुछ ही उम्मीदवारों का सेलेक्शन (UPSC Scuccess Story) होता है। कुछ उम्मीदवार इसे पहले ही अटेम्प्ट में क्रैक कर लेते हैं तो वहीं कुछ अभ्यर्थी सालों साल तैयारी के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसे उम्मीदवार के बारे में बताएंगे जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट खेलने के बाद यूपीएससी क्रैक किया और आईपीएस ऑफिसर बन गए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Aug 2 2025, 16:06 IST
आईपीएस कार्तिक माधिरा के सफलता की कहानीImage Credit : Instagram01 / 07

आईपीएस कार्तिक माधिरा के सफलता की कहानी

यहां हम बात कर रहे हैं आईपीएस कार्तिक माधिरा की, जो अंडर-13, अंडर-15, अंर-17 और अंडर-19 लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का मन बनाया और आज वह यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस अधिकारी बन गए हैं। (फोटो आभार: Instagram)

यहां से हुई पढ़ाई लिखाईImage Credit : Instagram02 / 07

यहां से हुई पढ़ाई लिखाई

बता दें कार्तिक माधिरा हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी यहीं से की। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल की थी। ​(फोटो आभार: Instagram)​

6 महीने तक नौकरीImage Credit : Instagram03 / 07

6 महीने तक नौकरी

आईपीएस बनने से पहले उन्होंने एक कंपनी में 6 महीने तक नौकरी भी की, लेकिन इसके यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी का मन बनाया और उसे क्रैक किया। ​(फोटो आभार: Instagram)​

चौथे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्रैकImage Credit : Instagram04 / 07

चौथे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्रैक

लगातार पहले तीन अटेम्प्ट में कार्तिक के हाथ निराशा ही लगी। हालांकि कार्तिक ने हार नहीं मानी और चौथे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्रैक इतिहास रच दिया। ​(फोटो आभार: Instagram)​

मिला था ये कैडरImage Credit : Instagram05 / 07

मिला था ये कैडर

न्होंने यूपीएससी सीएसई 2019 ऑल इंडिया रैंक 103 हासिल किया। कार्तिक को महाराष्ट्र कैडर मिला। (फोटो आभार: Instagram)​

एसएसपी के पद पर कार्यरतImage Credit : Instagram06 / 07

एसएसपी के पद पर कार्यरत

उनका चयन महाराष्ट्र के लिए हुआ फिलहाल वह लोनावला में एसएसपी के पद पर कार्यरत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कुछ निजी कारणों और चोट के कारण क्रिकेट की दुनिया से अलविदा किया था। ​(फोटो आभार: Instagram)​

लाखों युवाओं के लिए प्रेरणाImage Credit : Instagram07 / 07

लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा

कार्तिक माधिरा की सफलता की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो एक दो बार असफलता मिलने पर निराश होकर अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। ​(फोटो आभार: Instagram)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!