गूगल और अमेजन में नौकरी देकर छाया पटना का ये कॉलेज, प्लेसमेंट पैकेज में रिकॉर्ड उछाल

IIT Patna Placement: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) पटना के 2026 बैच के छात्रों को गूगल और अमेजन जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट मिले हैं। इतना ही नहीं, अब तक “क्लास ऑफ 2026” के 687 से अधिक छात्रों को अब तक नौकरी के ऑफर मिल चुके हैं।

Authored by: Kuldeep RaghavUpdated Aug 6 2026, 12:26 IST
IIT पटना ने बनाया रिकॉर्डImage Credit : Canv/IIT Patna01 / 07

IIT पटना ने बनाया रिकॉर्ड

आईआईटी पटना ने वर्ष 2026 के प्लेसमेंट सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस कॉलेज के छात्रों को 687 से अधिक नौकरियों के प्रस्ताव मिले।

गूगल और अमेजन में नौकरीImage Credit : Canv/IIT Patna02 / 07

गूगल और अमेजन में नौकरी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) पटना के 2026 बैच के छात्रों को गूगल और अमेजन जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट मिले हैं। इतना ही नहीं, अब तक “क्लास ऑफ 2026” के 687 से अधिक छात्रों को अब तक नौकरी के ऑफर मिल चुके हैं।

230 से ज्यादा कंपनी पहुंचीImage Credit : Canv/IIT Patna03 / 07

230 से ज्यादा कंपनी पहुंची

इस बार के प्लेसमेंट सत्र में 230 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कई कंपनियां पहली बार कैंपस पहुंचीं। गूगल और अमेजन ने भी नौकरी के ऑफर दिए।

पैकेज कितना ?Image Credit : Canv/IIT Patna04 / 07

पैकेज कितना ?

आईआईटी पटना के छात्रों के वेतन पैकेज में इस साल उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। बीटेक और बीएस कोर्स के छात्रों का मीडियन पैकेज 38.46 प्रतिशत बढ़कर 13 लाख रुपये से 18 लाख रुपये सालाना पहुंच गया है।

कौन कौन सी कंपनियां आईंImage Credit : Canv/IIT Patna05 / 07

कौन कौन सी कंपनियां आईं

इस बार आईं प्रमुख कंपनियों में गूगल, एडोबी, अमेजन, डीई शॉ, सैमसंग, स्प्रिंकलर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएलटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा आरएनआई और टाटा मोटर्स शामिल रहीं।

कितना रहा औसत पैकेजImage Credit : Canv/IIT Patna06 / 07

कितना रहा औसत पैकेज

इस बार औसत पैकेज भी 19.80 लाख रुपये से बढ़कर 23.17 लाख रुपये सालाना हो गया, जो करीब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

पीएसयू ने भी किया चयनImage Credit : Canv/IIT Patna07 / 07

पीएसयू ने भी किया चयन

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां गेल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, एचपीसीएल, बीपीसीएल, बीईएल, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, एलएंडटी, सी-डॉट और सी-डैक जैसी संस्थाओं ने भी छात्रों का चयन किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!