पापा कर्नल और मम्मी प्रोफेसर, बेटी ने UPSC में टॉप कर गाड़ा झंडा, लेकिन नहीं बनीं IAS

IFS Apala Mishra Motivational Story UPSC Rank: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए कई उम्मीदवार अपने शानदार और स्थिर करियर तक छोड़ देते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है अपाला मिश्रा की, जो पहले एक प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थीं। उन्होंने सिविल सेवा में जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी मेडिकल प्रैक्टिस छोड़ दी। कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर उन्होंने न सिर्फ परीक्षा पास की, बल्कि टॉप रैंक हासिल कर एक नया इतिहास भी रच दिया। उनके पिता कर्नल और मां प्रोफेसर हैं।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Apr 2 2026, 13:29 IST
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षाImage Credit : Instagram01 / 07

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए कई उम्मीदवार अपने शानदार और स्थिर करियर तक छोड़ देते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है अपाला मिश्रा की, जो पहले एक प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थीं।

कर्नल पिता और प्रोफेसर मां की बेटी Image Credit : Instagram02 / 07

कर्नल पिता और प्रोफेसर मां की बेटी

उन्होंने सिविल सेवा में जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी मेडिकल प्रैक्टिस छोड़ दी। कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर उन्होंने न सिर्फ परीक्षा पास की, बल्कि टॉप रैंक हासिल कर एक नया इतिहास भी रच दिया। उनके पिता कर्नल और मां प्रोफेसर हैं

गाजियाबाद की रहने वाली हैं Image Credit : Instagram03 / 07

गाजियाबाद की रहने वाली हैं

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की रहने वाली अपाला मिश्रा को देश सेवा विरासत में मिली है। उनके पिता अमिताभ मिश्रा सेना में कर्नल रह चुके हैं। वहीं, उनके भाई अभिलेख आर्मी में मेजर रैंक पर तैनात हैं। उनकी मां प्रोफेसर हैं।

अपाला मिश्रा एजुकेशनImage Credit : Instagram04 / 07

अपाला मिश्रा एजुकेशन

अपाला मिश्रा ने 10वीं की परीक्षा देहरादून से पास की है। वहीं, 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली के रोहिणी में हुई है। इसके बाद उन्होंने आर्मी कॉलेज से बीडीएस की डिग्री हासिल की और डेंटिस्ट बन गईं।

दो प्रयास में असफलताImage Credit : Instagram05 / 07

दो प्रयास में असफलता

डॉक्टर प्रैक्टिस के दौरान अपाला मिश्रा का मन UPSC में जाने का हुआ। उन्होंने डेंटल प्रैक्टिस के साथ ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी। उन्हें शुरुआत के दो प्रयास में असफलता हासिल हुई। इसके बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखा।

यूपीएससी में 9वीं रैंकImage Credit : Instagram06 / 07

यूपीएससी में 9वीं रैंक

यूपीएससी सिविल सर्विस 2020 की परीक्षा में अपाला मिश्रा को ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त हुआ। उन्हें यूपीएससी पर्सनल इंटरव्यू में रिकॉर्ड मार्क्स प्राप्त हुए थे। उन्हें 275 में से सबसे ज्यादा 215 अंक प्राप्त हुए।

IAS की जगह चुनी IFSImage Credit : Instagram07 / 07

IAS की जगह चुनी IFS

अपाला मिश्रा ने UPSC शानदार रैंक से क्रैक करने के बाद भी IAS की जगह IFS यानी इंडियन फॉरेन सर्विस को चुना। इसके पीछे की वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि वो शुरु से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती थीं!

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!