हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री IAS ऑफिसर सचिन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने X पर साझा की है।
सचिन शर्मा हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं।उनके पिता सुनील दत्त हरियाणा पुलिस से रिटायर इंस्पेक्टर हैं। सचिन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।सचिन शर्मा ने पहली बार में ही यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया और इस परीक्षा में 233वीं रैंक हासिल की थी।
की पढ़ाई गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित DAV स्कूल से 12वीं तक हुई। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया। बीटेक के बाद एक निजी कंपनी में कई वर्ष तक उन्होंने नौकरी की।
इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का फैसला लिया और जुट गए। नौकरी के साथ तैयारी करते हुए सचिन ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने का अपना सपना पूरा कर दिखाया।
आस्था की शादी आईएएस सचिन शर्मा के साथ होने जा रही है। हालांकि अभी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।