नियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा कही जाती है। इस परीक्षा को क्रैक करने में कई उम्मीदवारों को सालों लग जाते हैं।
हालांकि कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में टॉप रैंक हासिल कर इतिहास रचा है। हरियाणा के भिवानी के एक छोटे से गांव की रहने वाली निशा ग्रेवाल (Nisha Grewal) भी उन्हीं टॉपर्स में से हैं।
निशा ग्रेवाल के पिता बिजली विभाग में हैं, जबकि उनकी मां हाउस वाइफ हैं। निशा ने 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की और फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू की।
निशा ने अपने पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी। निशा के दादा जी ने उनकी काफी मदद की।
निशा ग्रेवाल (Nisha Grewal) ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों से तैयार की। इसके अलावा इंटरनेट पर उपलब्ध मेटेरियल का भी इस्तेमाल किया।
निशा कहती हैं कि अगर आप यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको लगातार बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। निशा इस समय यूपी के बुलंदशहर में सीडीओ हैं।