IAS बनने का सफर संघर्ष भरा हो सकता है, लेकिन ये भी मानना होगा कि कुछ बड़ा पाने के लिए संघर्ष भी बड़ा होगा। सकारात्मक सोच के साथ आप किसी भी परीक्षा की तैयारी करके उसे पास कर सकते हैं। इसी सोच के साथ आईएएस की तैयारी शुरू की (IAS Neha Kumari) बिहार की नेहा कुमारी ने, तैयारी के प्रति उनका सफर आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा है, आइये पढ़ें आईएएस नेहा कुमारी की सक्सेस स्टोरी
बिहार की धरती से एक से एक प्रतिभाएं सामने आती रही हैं, (IAS Neha Kumari Bihar) यहां मधेपुरा की रहने वाली नेहा कुमारी ने लोकल क्षेत्र से स्कूलिंग पूरी की। इसके बाद सेकेंडरी लेवल की पढ़ाई के लिए उन्होंने मनहरा स्थित नवोदय विद्यालय में एडमिशन लिया। (image - insta Profile)
साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद नेहा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं, उनका मानना था कि पढ़ाई लिखाई सिर्फ सर्टिफिकेट उठाने के लिए नहीं करनी चाहिए। उनकी इसी नायाब सोच ने उन्हें खूब आगे बढ़ाया, वे जानती थीं कि औसत पढ़ाई औसत करियर का मार्ग बन सकती है, ऐसे में उन्होंने कड़ी मेहनत करके हमेशा अच्छे नंबर बटोरे। (image - insta Profile)
नेहा कुमारी ने स्कूलिंग के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में प्रवेश लिया, पढ़ाई के प्रति उनके जुनून ने उन्हें गोल्ड मेडलिस्ट बनाया। BHU के 99वें दीक्षांत समारोह में नेहा को कुलपति से गोल्ड मेडल मिला। हालांकि वे यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने इसी संस्थान से मास्टर्स पूरा किया। इसके बाद नेट-जेआरएफ क्लियर करके पीएचडी में प्रवेश लिया। (image - insta Profile)
पीएचडी करने के बाद नेहा कुमारी ने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की। वे जानती थी कि भारत की सबसे कठिन परीक्षा में से एक यूपीएससी सीएसई को पास करने के लिए एक सटीक टाइम टेबल की जरूरत है, उन्होंने ईमानदारी से टाइमटेबल बनाया उसे फॉलो किया, और आईएएस बनने का सपना पूरा किया। (image - insta Profile)
नेहा कुमारी को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज में 916वीं रैंक प्राप्त हुई। (Bihar Young IAS Neha Kumari) प्रशिक्षण के बाद उन्हें बिहार के स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पोस्टिंग मिली। (image - insta Profile)
नेहा कुमारी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, (IAS Neha Kumari News) उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन छात्रों को परीक्षा के लिए टिप्स दिए हैं, जो इसकी तैयारी कर रहे हैं, बता दें, IAS नेहा कुमारी अपने विवाह को लेकर भी चर्चा में रहती हैं, उनकी शादी मशहूर प्रोफेसर डॉ आईपी पांडे के बेटे (IAS Neha Kumari Husband) प्रखर पांडे से हुई है। (image - insta Profile)