पिता मजदूर, बेटी ने कॉरपोरेट नौकरी छोड़ क्रैक किया UPSC, बन गई IAS

IAS Aswathy Inspirational Success Story: हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारों का होता है। वहीं कुछ लोग कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं। इसकी मिसाल हैं केरल की रहने वाली एस अश्वथी। वह एक बेहद सामान्य परिवार से आती हैं। बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बन गई।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Oct 19 2025, 13:33 IST
आईएएस अश्वथी एस के सफलता की कहानीImage Credit : Twitter01 / 06

आईएएस अश्वथी एस के सफलता की कहानी

अश्वथी एस की कहानी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि कक्षा 8वीं में उन्होंने तय कर लिया था कि वह आईएएस बनेंगी। इसके बाद जीवन में ना जाने कितनी रुकावटें आई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

आर्थिक तंगी में गुजरा बचपनImage Credit : Twitter02 / 06

आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन

अश्वथी का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा। उनके पिता एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

आर्थिक स्थिति ठीक नहींImage Credit : Twitter03 / 06

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं

उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी भी नहीं थी कि वह पढ़ाई लिखाई कर सकें, लेकिन पढ़ाई के प्रति उनका जुनून और आत्मविश्वास डगमगाया नहीं।

टीसीएस, कोच्चि में मिली थी नौकरीImage Credit : Twitter04 / 06

टीसीएस, कोच्चि में मिली थी नौकरी

बता दें अश्वथी ने 12वीं के बाद तिरुअनंतपुरम के बार्टन हिल कॉलेज में एडमिशन लिया। यहां से इंजीनियरिंग के बाद साल 2015 में उनकी टीसीएस, कोच्चि में नौकरी लग गई थी।

तीसरे अटेम्प्ट में क्रैक किया यूपीएससीImage Credit : Twitter05 / 06

तीसरे अटेम्प्ट में क्रैक किया यूपीएससी

अश्वथी साल 2018 में पहला बार यूपीएससी सिविल सेवे परीक्षा में शामिल हुई थी। हालांकि यहां उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स भी क्वालीफाई नहीं हुआ। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2020 में तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर इतिहास रच दिया।

लाखों युवाओं के लिए प्रेरणाImage Credit : Twitter06 / 06

लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा

अश्वथी के सफलता की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!