बॉलीवुड

The Vvaan X Review: सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म को मिला मिक्स रिएक्शन, किसी ने बताया शानदार तो किसी ने किया ट्रोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 25, 2026, 11:13 AM IST

The Vvaan X Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

फिल्म द वन को लेकर यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

The Vvaan X Review: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan: Force of the Forest) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फिल्म को लेकर सामने आ रहे शुरुआती रिएक्शन में कहानी, विजुअल्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिद्धार्थ की एक्टिंग की खास तौर पर चर्चा हो रही है। फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा (Deepak Kumar Mishra) ने डायरेक्ट किया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म द वन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स क्या लिख रहे हैं।

सिद्धार्थ की एक्टिंग की हो रही तारीफ

फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने X पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। एक यूजर ने फिल्म कहानी, स्क्रीनप्ले और सिद्धार्थ की एक्टिंग को शानदार बताया। एक अन्य दर्शक ने ‘द वन’ को शानदार बताया और लिखा कि फिल्म में प्राचीन मान्यताओं, रहस्य और रोमांच को अच्छे तरीके से दिखाया गया है। दर्शक के मुताबिक फिल्म में लोककथा, इमोशन, रोमांस, एक्शन और एडवेंचर का मिक्स देखने को मिलता है। ‘द वन’ में भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। सोशल मीडिया पर खास तौर पर छठ पूजा से जुड़े सीन और गाने का जिक्र देखने को मिल रहा है। तो वहीं ट्रोल्स फिल्म में कमी भी निकालते हुए नजर आए।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

फिल्म द वन की कहानी भारतीय लोककथाओं, रहस्य, फैंटेसी, पौराणिक मान्यताओं और एडवेंचर को मिलाकर बनाई गई है। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा अनुप सोनी (Anup Soni), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म द वन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article