अमेरिका में कुल कितने राज्य हैं, जानें कौन सा सबसे बड़ा

दुनिया में कुल 195 देश हैं। इसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य, जबकि दो ऑब्जर्वर देश हैं। ये तो आपको पता ही होगा कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अमेरिका में कुल कितने राज्य हैं और सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

Curated by: अंकिता पाण्डेयUpdated May 5 2025, 21:13 IST
​​दुनिया में कितने देश​Image Credit : Canva01 / 05

​​दुनिया में कितने देश​

दुनिया में कुल 195 देश हैं। इसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य, जबकि दो ऑब्जर्वर देश हैं। ये तो आपको पता ही होगा कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अमेरिका में कुल कितने राज्य हैं और सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?​

​​​एग्जाम का सवाल​Image Credit : Canva02 / 05

​​​एग्जाम का सवाल​

इस तरह के सवाल रेलवे व बैंक समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं। ​

​​अमेरिका में कितने राज्य​Image Credit : Canva03 / 05

​​अमेरिका में कितने राज्य​

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में कुल 50 राज्य हैं। वहीं, इस देश की राजधानी वाशिंगटन डीसी है। दुनिया के चौथे सबसे बड़े देश अमेरिका का क्षेत्रफल करीब 9,372,610 वर्ग किलोमीटर है।​

​​अमेरिका की सीमा​Image Credit : Canva04 / 05

​​अमेरिका की सीमा​

अमेरिका की सीमा कनाडा और मैक्सिको के साथ लगती है। वहीं, इसकी समुद्री सीमा रूस, क्यूबा, द बहामास और दूसरे देशों के साथ लगती हैं।​

​​सबसे बड़ा राज्य​Image Credit : Canva05 / 05

​​सबसे बड़ा राज्य​

सबसे बड़े राज्य की बात करें तो क्षेत्रफल की दृष्टि से अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य अलास्का है। अलास्का उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित है। इसका क्षेत्रफल टेक्सस, कैलिफोर्निया और मॉन्टाना के कुल क्षेत्रफल से भी ज्यादा है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!