प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे देश को समर्पित कर रहे हैं। 213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला और एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है। आइये जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे हैं। इसी राज्य में चौड़ा एक्सप्रेस वे भी है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश भारत का इकलौता राज्य जहां 15 एक्सप्रेस वे हैं। इसी राज्य में देश का सबसे लंबा और चौड़ा एक्सप्रेस वे भी है। इन 15 में से कुछ सक्रिय और कुछ निर्माणाधीन हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल 15 एक्सप्रेसवे हैं। इनमें से 8 पर यातायात चालू है और अन्य आने वाले दिनों में बनकर तैयार हो जाएंगे। यूपी में वर्तमान समय में 7 एक्सप्रेस-वे चालू हैं, जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (341 km), आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (302 km), यमुना एक्सप्रेस-वे (165 km), इलाहाबाद बाईपास एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (96 km), नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (25 km) हैं।
गंगा एक्सप्रेस-वे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस-वे और वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्से या कुछ एक्सप्रेस-वे 2026 में पूरी तरह से जनता के लिए शुरू हो जाएंगे।
यूपी के गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे पूर्वी यूपी को पश्चिमी यूपी से जोड़ेगा। यह 700 किमी की दूरी तय करते हुए 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा।
प्रोजेक्ट कारिडोर की कुल लंबाई 134.300 किमी है। गाजीपुर से मांझी रिविलगंज बाईपास तक इसकी दूरी 117 किमी है। इसे तीन फेज में बांटकर कार्य होगा। यूपी में 14 लेन तक सबसे चौड़ा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस भी है।