भारत का इकलौता राज्य जिसके नाम में कोई मात्रा नहीं लगती, ज्यादातर लोग नहीं जानते

Which State Name Does Not Have Matra: भारत अपनी संस्कृति, परंपराओं और रहन सहन के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। देशभर में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। प्रत्येक राज्य का अपना अलग महत्व और इतिहास है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसा कौन सा राज्य है जिसके नाम में कोई मात्रा नहीं लगती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि किस राज्य के नाम में कोई मात्रा नहीं लगती है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस राज्य का नाम भी नहीं बता पाए हैं।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Mar 4 2026, 10:40 IST
ऐसा कौन सा राज्य है जिसके नाम में कोई मात्रा नहीं लगतीImage Credit : Istock01 / 07

ऐसा कौन सा राज्य है जिसके नाम में कोई मात्रा नहीं लगती

भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। वहीं जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा कौन सा राज्य है जिसके नाम में कोई मात्रा नहीं लगती है।

ज्यादातर लोग नहीं जानतेImage Credit : Istock02 / 07

ज्यादातर लोग नहीं जानते

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि किस जिले के नाम में कोई मात्रा नहीं लगती है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस राज्य का नाम नहीं बता पाए हैं।

इसमें नहीं लगती कोई मात्राImage Credit : Istock03 / 07

इसमें नहीं लगती कोई मात्रा

बता दें यहां हम असम की बात कर रहे हैं। यह राज्य अपने हरे भरे वन्य जीवन और विशाल चाय बागानों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। खास बात यह है कि इस राज्य के नाम में मात्र तीन अक्षरों अ स म का ही इस्तेमाल होता है। तीन अक्षर के इस नाम में कोई मात्रा नहीं लगती है।

इतना है कुल क्षेत्रफलImage Credit : Istock04 / 07

इतना है कुल क्षेत्रफल

असम का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किलोमीटर है। यह उत्तर पूर्वी राज्य में स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह राज्य उत्तर पूर्व का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की सीमाएं भूटान, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है।

ये है सबसे बड़ा शहरImage Credit : Istock05 / 07

ये है सबसे बड़ा शहर

असम राज्य की राजधानी दिसपुर है। राज्य का सबसे बड़ा शहर गुवाहटी है। इस शहर को रेशम बाजार और पहाड़ी के चोटी पर स्थित मां कामख्या मंदिर के लिए जाना जाता है।

हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैंImage Credit : Istock06 / 07

हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं

इसके अलावा यह शहर उमानंद मंदिर जो कि ब्रह्मपुत्र नदी के मयूर दीप पर स्थित है, भी काफी मशहूर है। हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

चाय के बड़े बड़े बागानImage Credit : Istock07 / 07

चाय के बड़े बड़े बागान

आज असम अपनी समृद्ध संस्कृति, बिहू त्योहार, चाय बागानों और ब्रह्मपुत्र नदी के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक विरासत, वीरता और सांस्कृतिक विविधता के कारण यह राज्य भारतीय इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!