बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 12वीं के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com, bsebmatric.org पर जाकर चेक किया जा सकता है।
इस बीच हम आपको मिलवाते हैं साल 2024 की बिहार बोर्ड टॉपर आयुषी नंदन से। 2024 की इंटर परीक्षा के विज्ञान संकाय में खगड़िया की आयुषी नंदन ने टॉप किया था। उनके पिता दूध बेचते हैं।
साल 2024 में खगड़िया जिले के नगर पंचायत मनासी मटिहानी की रहने वाली आयुषी नंदन को साइंस संकाय में 500 में से 474 अंक प्राप्त हुए थे। आयुषी ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया था।
आयुषी नंदन आर लाल कालेज खगड़िया की छात्रा थीं। जानकारी के अनुसार, वह बेहद सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता श्रवेश कुमार सुमन उर्फ विकास कुमार दूध कारोबार के साथ खेती करते हैं। जबकि माता अमीषा कुमारी गृहणी हैं।
बता दें कि आयुषी आठ घंटे पढ़ाई किया करती थीं। इसलिए उन्हें विश्वास था की अच्छे नंबर आएंगे। हालांकि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि वो टॉपर बन जाएंगी।
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 की साइंस स्ट्रीम की टॉपर आयुषी नंदन ने मैट्रिक में भी नौंवा स्थान प्राप्त किया था। आयुषी के टॉपर बनने की न्यूज उसकी मां ने टीवी पर देखा।
आयुषी नंदन एक इंटरव्यू में बताया था कि वह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।