उत्तर प्रदेश में कई इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जो टॉप रैंक रखते हैं। इन्हीं में एक नाम कानपुर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT Kanpur का भी है। आईआईटी कानपुर में इन दिनों कैंपस प्लेसमेंट सेशन चल रहा है।
आईआईटी कानपुर ने 02 दिसंबर 2024, दिन सोमवार को एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन 579 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिला है। जिसमें से 523 स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट और प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) के जरिए जॉब ऑफर दिए गए हैं।
IIT कानपुर प्लेसमेंट सेशन में 199 प्री-प्लेसमेंट ऑफर स्वीकार किए गए हैं। अब तक आईआईटी कानपुर के 13 स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल जॉब के ऑफर मिले हैं। रिक्रूट आईआईटी कानपुर ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा 74 कंपनियों ने प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया।
आईआईटी कानपुर के छात्रों को दुनिया की टॉप कंपनियों जैसे Microsoft, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट, डेटाब्रिक्स, गूगल, अमेरिकन एक्सप्रेस, एसएलबी और ड्यूश बैंक से जॉब ऑफर आए हैं। प्लेसमेंट के पहले दिन बड़ी संख्या में मल्टी नेशनल कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर आए हैं।
आईआईटी कानपुर के सेशन 2023-24 में जारी फीस स्ट्रक्चर के अनुसार BTech की 4 साल की कुल फीस जनरल के लिए 9,40,240 रुपये है। IIT कानपुर में आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS कैटेगरी के छात्रों को 1,40,240 रुपये में चारो सेमेस्टर की पढ़ाई कराई जाती है।