हरतालिका तीज पर हरी-हरी चूड़ियों के ये वाले डिजाइन सबसे बेस्ट लुक देंगे। ट्रेंडी डिजाइन की कश्मीरी से लेकर जेली, लाख, कुंदन की चूड़ियां तीज की आउटफिट के साथ बेहद सुंदर लगेगी।
हरे रंग का ये कुंदन और कांच की चूड़ियों का सेट भी बहुत ही प्यारा है। ट्रेडिशनल लुक के साथ इन चूड़ियों का डिजाइन खूब जचेगा।
हरे रंग की शिमर वाली मैटल की चूड़ियां भी बहुत ही सजा धजा लुक देती है। ऐसी वाली चूड़ी आप किसी भी सेट के साथ वियर कर सकती हैं।
गोल्ड या कुंदन के कंगन के साथ ऐसी प्लास्टिक चूड़ा स्टाइल बैंगल भी पहनी जा सकती है।
कांच की ऐसी सिंपल चूड़ियों का लुक तो सबसे ज्यादा प्यारा लगता है। ऐसी वाली चूड़ियां हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं।
ग्रीन डायमंड या एडी वाली चूड़ी कंगन की डिजाइन्स भी बहुत ही क्लासिक और टाइमलेस लगती है।
हरे लाख की चूड़ी भी तीज जैसे त्योहार पर हाथों की शोभा बढ़ा देगी।