iPhone 18 Pro सीरीज का सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड 48MP Fusion Main कैमरे में वेरिएबल अपर्चर है। Apple के मुताबिक, यह पहली बार है जब iPhone में कैमरा अपर्चर को बदलने का विकल्प दिया गया है। कैमरे में छह लेजर-कट ब्लेड वाला मैकेनिज्म है, जो अलग-अलग अपर्चर के बीच आसानी से स्विच कर सकता है। इससे रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है।कैमरा जरूरत के हिसाब से कम रोशनी में ज्यादा लाइट कैप्चर करने के लिए अपर्चर खोल सकता है, जबकि ग्रुप फोटो में ज्यादा लोगों को फोकस में रखने के लिए इसे छोटा किया जा सकता है। यूजर्स Camera ऐप में अपर्चर को मैनुअली भी कंट्रोल कर सकेंगे।
Apple ने iPhone 18 Pro में Apple Reference Image नाम का नया फीचर भी पेश किया है। यह कैमरा सेंसर से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल करके एक अनऑल्टरेबल रेफरेंस इमेज तैयार करता है। इसे Photos ऐप में ओरिजिनल फोटो के साथ देखा जा सकता है, जिससे पता लगाने में मदद मिलती है कि फोटो में बाद में कोई बदलाव किया गया है या नहीं।AI से बनी या एडिट की गई तस्वीरों की पहचान के लिए Apple मेटाडेटा और आगे चलकर SynthID सपोर्ट का भी इस्तेमाल करेगा। ऐसे समय में जब AI-generated images तेजी से बढ़ रही हैं, यह फीचर खास तौर पर फोटोग्राफर्स और पत्रकारों के लिए उपयोगी हो सकता है।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में नया A20 Pro चिप दिया गया है, जिसे 2-nanometer प्रोसेस पर बनाया गया है। Apple का दावा है कि इसमें A19 Pro के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा मेमोरी बैंडविड्थ है।इसमें 6-core CPU और नया 7-core GPU दिया गया है। Apple के मुताबिक GPU परफॉर्मेंस A19 Pro की तुलना में 40 फीसदी तक तेज है। चिप में Dual 16-core Neural Engine भी है, जिसमें कुल 32 कोर AI प्रोसेसिंग के लिए काम करते हैं।
iPhone 18 Pro में Apple ने अपना C2 नेक्स्ट-जेनरेशन सेल्युलर मॉडेम सिस्टम पेश किया है। यह कनेक्टिविटी की क्वालिटी और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए AI आधारित सुधारों का इस्तेमाल करता है।Apple के मुताबिक, C2 मॉडेम C1X की तुलना में तेज अपलोड स्पीड दे सकता है और 15 फीसदी कम ऊर्जा की खपत करता है। अमेरिका में यह mmWave सपोर्ट भी करता है।
iPhone 18 Pro सीरीज में iOS 27 के साथ Siri AI बीटा के तौर पर उपलब्ध होगा। नया Siri यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर Messages, Mail, Photos और दूसरी जगहों से जरूरी जानकारी खोजने में मदद कर सकता है।यह ऑन-स्क्रीन कंटेंट को समझकर उससे जुड़े काम भी कर सकता है। Camera में Siri mode की मदद से यूजर सामने मौजूद चीजों के बारे में जानकारी ले सकता है। Apple Intelligence के जरिए फोटो एडिटिंग और Image Playground जैसे फीचर्स में भी सुधार किए गए हैं।
iOS 27 के साथ iPhone Handoff फीचर भी पेश किया गया है। सपोर्टेड कैरियर वाले यूजर्स दो iPhone मॉडल्स के बीच एक ही फोन नंबर के साथ आसानी से स्विच कर सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो एक से ज्यादा iPhone इस्तेमाल करते हैं।
वेरिएबल अपर्चर के साथ Apple ने Camera ऐप में Pro Controls को भी नए स्तर पर पहुंचाया है। यूजर अब अपर्चर के अलावा शटर स्पीड और व्हाइट बैलेंस जैसे सेटिंग्स को मैनुअली बदल सकते हैं। साथ ही हिस्टोग्राम के जरिए एक्सपोजर लेवल को भी चेक किया जा सकता है।
वीडियो में भी नए फीचर्स जोड़े गए हैं। iPhone 18 Pro पर 60fps तक शूट किए गए वीडियो में रिकॉर्डिंग के बाद Cinematic Effects लागू किए जा सकते हैं। Time-lapse मोड में 4K और Dolby Vision HDR वीडियो रिकॉर्डिंग भी संभव है।
iPhone 18 Pro सिर्फ कैमरा अपग्रेड नहींiPhone 18 Pro सीरीज को सिर्फ बेहतर कैमरा वाला नया iPhone कहना सही नहीं होगा। Apple ने इस बार कैमरा के साथ-साथ चिप, AI, कनेक्टिविटी, बैटरी और थर्मल मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव किए हैं।