ऑटो न्यूज़

Apple iPhone Duo के दाम में घर आ जाएगी बाइक से लेकर कार, देखिए 5 बेस्ट ऑप्शन

Apple ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। इस आईफोन को 2,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है।

Image

आईफोन के दाम में घर आ जाएगी कार-बाइक

Apple ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जबकि टॉप-एंड 2TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये तक जाती है। यानी करीब साढ़े चार लाख रुपये में मिलने वाला यह फोन भारत के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स में शामिल हो गया है। खास बात ये है कि आप साढ़े चार लाख खर्च कर न केवल एक स्मार्टफोन घर ला सकते हैं बल्कि इतने बजट में एक सस्ती कार भी घर आ सकती है। इस बजट में आप केवल एक प्रीमियम स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि कार या दमदार बाइक भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ऑप्शन के बारे में, जिनकी कीमत iPhone Duo के टॉप वेरिएंट के आसपास या उससे कम है।

Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.69 लाख रुपये पड़ती है। यानी iPhone Duo के टॉप मॉडल से कम बजट में यह एंट्री-लेवल कार खरीदी जा सकती है। यह 998cc पेट्रोल इंजन के साथ आती है और CNG विकल्प भी मिलता है। शहर में रोजाना आने-जाने वालों के लिए यह कम बजट वाली कार का विकल्प है।

Renault Kwid

Renault Kwid की शुरुआती कीमत करीब 4.53 लाख रुपये है। इसमें 999cc का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68hp की पावर और 92.5Nm टॉर्क देता है। इसमें मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 184mm है, जबकि बूट स्पेस 279 लीटर का है।

Tata Tiago

Tata Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.76 लाख रुपये है। यानी यह iPhone Duo के 4.49 लाख रुपये वाले टॉप मॉडल से थोड़ी महंगी है। Tiago में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और इसका CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है। बजट कार सेगमेंट में यह एक लोकप्रिय विकल्प है।

Royal Enfield Himalayan 440

अगर कार की जगह बाइक पसंद है तो इसी बजट में Royal Enfield Himalayan 440 पर भी नजर डाली जा सकती है। Himalayan 440 की एक्स-शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 443cc इंजन है, जो 25.42PS पावर और 34Nm टॉर्क देता है। इसमें डुअल-चैनल ABS और 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है।

Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350 भी इस बजट में एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.88 लाख रुपये है। इसमें 349cc इंजन मिलता है, जो 20.21PS पावर और 27Nm टॉर्क देता है। बाइक का दावा किया गया माइलेज 41.55kmpl है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article