AI में बनाना है करियर तो करें ये 7 डिप्लोमा कोर्स, मिलेगी लाखों के पैकेज वाली नौकरी

Best AI Diploma Courses After 12th: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब केवल तकनीक की दुनिया तक सीमित नहीं है। बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स, शिक्षा, ऑटोमोबाइल और मीडिया समेत लगभग हर क्षेत्र में एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यदि आप एआई के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए 7 डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं। इसे करने के बाद आप लाखों के पैकेज वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

Authored by: Aditya SinghUpdated Sep 8 2026, 11:43 IST
​डेटा साइंस में डिप्लोमा​01 / 07

​डेटा साइंस में डिप्लोमा​

आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए डेटा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। डेटा साइंस डिप्लोमा में डेटा एनालिसिस, स्टैटिस्टिक्स, Python, विजुअलाइजेशन और मशीन लर्निंग जैसी स्किल्स पर काम किया जाता है।

इस जॉब के लिए किया जाता है तैयारImage Credit : IStock02 / 07

इस जॉब के लिए किया जाता है तैयार

इससे Data Analyst और Junior Data Scientist जैसी नौकरियों की तैयारी की जा सकती है। आप चाहें तो इस फील्ड में डिप्लोमा कर सकते हैं।

​मशीन लर्निंग में डिप्लोमा​Image Credit : IStock03 / 07

​मशीन लर्निंग में डिप्लोमा​

मशीन लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां डेटा के आधार पर कंप्यूटर का पैटर्न पहचानना और निर्णय लेने के लिए प्रशिक्षित करने की तकनीक सिखाई जाती है। Python, डेटा प्रोसेसिंग और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम इसका अहम हिस्सा हैं।

​डीप लर्निंग में डिप्लोमा​Image Credit : IStock04 / 07

​डीप लर्निंग में डिप्लोमा​

अगर आपकी रुचि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एडवांस हिस्से में है, तो डीप लर्निंग पर आधारित कोर्स आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इसमें छात्रों को न्यूरल नेटवर्क, कंप्यूटर विजन और अन्य उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाती है।

​नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग में डिप्लोमा​Image Credit : IStock05 / 07

​नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग में डिप्लोमा​

नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग के जरिए कंप्यूटर को इंसानी भाषा समझने और उसका विश्लेषण करने की क्षमता दी जाती है। चैटबॉट, वॉयस असिस्टेंट और भाषा आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल इसी तकनीक से जुड़े हैं। इस क्षेत्र में एनएलपी इंजीनियर्स या एआई से संबंधित रोल्स के लिए स्किल विकसित की जा सकती है। यह आई डिप्लोमा कोर्स भी आपके लिए शानदार हो सकता है।

​रोबोटिक्स और AI में डिप्लोमा​Image Credit : IStock06 / 07

​रोबोटिक्स और AI में डिप्लोमा​

रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है। इस तरह के कोर्स में सेंसर, ऑटोमेशन, प्रोग्रामिंग और एआई आधारित रोबोट सिस्टम की जानकारी मिल सकती है। यदि आप ऑटोमोबाइल या मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना याहते हैं तो ये कोर्स आपके लिए शानदार हो सकता है।

जनरेटिव AI में डिप्लोमाImage Credit : IStock07 / 07

जनरेटिव AI में डिप्लोमा

चैटजीपीटी के इतने लोकप्रिय होने के बाद मार्केट में जेनरेटिव एआई की डिमांड तेजी से बढ़ गई है। इस क्षेत्र में प्रॉम्प्टिंग, बड़े भाषा मॉडल, एआई एप्लीकेशन और कंटेंट जनरेशन जैसी तकनीकों की जानकारी दी जाती है। यह फील्ड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आपको लगातार नई स्किल सीखना जरूरी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!