अंधाधुंध लाभ को तैयार हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, अपने घर पहुंच गए 'ग्रहों के राजकुमार'

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ने अपनी राशि कन्या में गोचर कर लिया है। इससे कुछ राशि वालों को भारी लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Sep 7 2026, 14:34 IST
कन्या में पहुंचे बुध01 / 07

कन्या में पहुंचे बुध

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ने 7 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध का यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कन्या बुध की अपनी राशि होने के साथ-साथ उसकी उच्च राशि भी है। ऐसे में यहां बुध काफी मजबूत स्थिति में रहते हैं। यह गोचर 26 सितंबर 2026 तक रहेगा। बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, गणना, व्यापार, लेखन, शिक्षा, कम्युनिकेशन और आर्थिक फैसलों का कारक माना जाता है। कन्या में मजबूत बुध इन क्षेत्रों से जुड़े कामों में तेजी ला सकता है। ज्योतिषीय गणना के आधार पर इस गोचर का सबसे अच्छा असर कुछ राशि वालों पर देखने को मिल सकता है।

​वृषभ राशि​02 / 07

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का कन्या में गोचर पंचम भाव में हो रहा है। पंचम भाव बुद्धि, शिक्षा, संतान, प्रेम, रचनात्मकता और निर्णय क्षमता से जुड़ा है। बुध की मजबूत स्थिति आपकी सोचने-समझने की क्षमता को बेहतर करेगी और पढ़ाई कर रहे छात्रों को खास फायदा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अपनी रणनीति में सफलता मिल सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आपकी पहचान मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में भी बातचीत के जरिए पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। निवेश के मामले में भी समझदारी से लिए गए फैसले फायदा दे सकते हैं।

​मिथुन राशि​03 / 07

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं और कन्या में बुध का जाना आपके लिए खास महत्व रखता है। यह गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा। इससे घर, प्रॉपर्टी, वाहन, सुख-सुविधा और परिवार से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या घर से जुड़े किसी बड़े फैसले की योजना बना रहे हैं तो समय आपके पक्ष में रह सकता है। नौकरी करने वालों को काम में स्थिरता और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारियों के लिए पुराने संपर्कों से फायदा मिलने के योग बनेंगे। बुध की मजबूत स्थिति आपकी कम्युनिकेशन स्किल को भी मजबूत करेगी, जिससे बातचीत के जरिए कई काम आसानी से पूरे होंगे।

​कन्या राशि​04 / 07

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे खास रहने वाला है। बुध आपकी ही राशि में प्रवेश कर चुके हैं और यहां भद्र राजयोग का निर्माण करते हैं। बुध का लग्न में मजबूत होना आत्मविश्वास, बुद्धि, निर्णय क्षमता और कम्युनिकेशन को मजबूत करता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नई डील मिल सकती है। इंटरव्यू, मीटिंग, प्रेजेंटेशन, लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े काम करने वालों के लिए समय खास तौर पर अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदा देंगे। 7 सितंबर से शुरू हुआ यह समय कन्या राशि वालों के लिए अपनी पहचान मजबूत करने का मौका लेकर आया है।

​वृश्चिक राशि​05 / 07

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ज्योतिष में ग्यारहवां भाव आय, लाभ, नेटवर्क और इच्छापूर्ति का माना जाता है। ऐसे में बुध का मजबूत होना कमाई के नए रास्ते खोल सकता है। नौकरी में सैलरी बढ़ने, इंसेंटिव मिलने या अतिरिक्त कमाई का मौका बन सकता है। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट और पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है। सोशल नेटवर्क मजबूत होगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है। करियर में डिजिटल मीडिया, मार्केटिंग, ट्रेडिंग, अकाउंट्स, लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिल सकता है।

​मकर राशि​06 / 07

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर नवम भाव में हो रहा है। नवम भाव भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, लंबी यात्रा और गुरुजनों का माना जाता है। बुध की मजबूत स्थिति इस राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ बढ़ा सकती है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए भी नए अवसर सामने आ सकते हैं। बिजनेस में नई रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का समय है। पिता, गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति से मिलने वाली सलाह भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है।

​​<strong>डिसक्लेमर</strong>​07 / 07

​​डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!