बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच खूब नाम कमाया है और अब वो जल्द ही ओटीटी पर कदम रखने जा रही हैं। उनका डेब्यू प्रोजेक्ट शक ट्रस्ट नो वन 24 सितम्बर के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा, जो एक जबरदस्त मिस्ट्री थ्रिलर है। इस वेब सीरीज में कई सारे कलाकार परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे, जो एक्टिंग के दिग्गज माने जाते हैं। मेकर्स ने इस नेटफ्लिक्स ओरिजनल का पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Rajesh Sharma ने किया बड़ा खुलासा, 'Fauzi' के सेट पर कीड़े के काटने से नहीं बिगड़ी थी तबीयत
Shaque Trust No One की कहानी क्या है?
परिणीति चोपड़ा की डेब्यू वेब सीरीज शक ट्रस्ट नो वन की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसी मां के बारे में है, जो पिछले 9 सालों से अपनी बेटी की तलाश में हैं। इस तलाश के दौरान उसे ना जाने कितनी ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ना जाने कितने ही लोग उसे धोखा देते हैं लेकिन वो हार नहीं मानती है। अब ये मां क्या अपनी बेटी को पा सकेगी? इसका जवाब तो हमें सीरीज रिलीज होने के बाद ही मिलेगा। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Written Update Day 1: पहले दिन हुआ बड़ा बवाल, किचन से गार्डन तक तमाशा; जानें घर में क्या-क्या हुआ
क्या Parineeti Chopraके लिए गेम चेंजर साबित होगी Shaque Trust No One
परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में सफल पारी खेली है, जिसके बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया था। ब्रेक के दौरान उन्होंने पर्सनल लाइफ पर ध्यान दिया और राघव चड्ढा के साथ घर बसाया। नेटफ्लिक्स के साथ अब वो ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं तो हर किसी के मन में ये सवाल है कि क्या वो ओटीटी की दुनिया में भी सफल पारी खेर पाएंगी, जैसी उन्होंने बॉलीवुड में खेली है? अगर इनसाइडर्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा की ये वेब सीरीज दर्शकों को जरूर पसंद आएगी क्योंकि मेकर्स ने इसका ट्रीटमेंट बहुत ही रियल रखा है।
