SSC CHSL 2026 Notification PDF: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination यानी SSC CHSL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें, एक बड़ी संख्या में उम्मीदवार हर साल इस नोटिफिकेशन का इंतजार करते हैं और फॉर्म भरते हैं। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप C के करीब 2536 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और डीईओ ग्रेड 'A' जैसे पद शामिल हैं।
SSC ने भर्ती का नोटिफिकेशन (SSC CHSL 2026 Notification Date) 7 सितंबर 2026 को Advertisement No. HQ-C1102/5/2026-C-1 के तहत जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 7 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
SSC CHSL 2026 Education Qualification
इस भर्ती अभियान के तहत, वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके बराबर की परीक्षा पास की हो। उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
ध्यान रहे, पदों की अंतिम संख्या में बदलाव हो सकता है और अंतिम वैकेंसी की जानकारी बाद में दी जाएगी।
अलग-अलग पदों पर इतनी मिलेगी सैलरी
- LDC और JSA पदों को Pay Level 2 में रखा गया है। इन पदों पर 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक का वेतनमान है।
- DEO पद Pay Level 4 के अंतर्गत आते हैं, जिनका वेतन 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक है।
- DEO Grade ‘A’ पद Pay Level 5 में हैं और इनका वेतन 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC CHSL 2026: कम हुई वैकेंसी और बदली परीक्षा की टाइमिंग, यहां देखें 4 बड़े बदलाव
आवेदन फीस कितनी है?
- सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये
- महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST, PwBD और ESM वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क
SSC CHSL 2026 का चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें Tier-I, Tier-II, जरूरत के अनुसार Skill Test या Typing Test और Document Verification शामिल हैं। Tier-I और Tier-II दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी।
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट या My SSC मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में One-Time Registration, ऑनलाइन फॉर्म भरना, लाइव फोटो कैप्चर, सिग्नेचर अपलोड करना, लागू होने पर फीस जमा करना और फाइनल सबमिशन जैसे चरण शामिल हैं।
