अरैल घाट पर सोमेश्वर मंदिर के पास ही श्री चक्र माधव मंदिर भी है।
प्रयागराज के नगर देवता श्री वेणी माधव का मंदिर दारागंज में त्रिवेणी तट पर है।
यमुना पार वीकर देवरिया गांव में श्री पद्म माधव का मंदिर है।
यमुना पार छिवकी रेलवे स्टेशन के पास छिवकी गांव में श्रीगदा माधव मंदिर है।
श्री आदि माधव त्रिवेणी संगम के मध्य में जल रूप में विराजमान हैं।
संगम नगरी के द्रौपदी घाट पर श्री बिंदु माधव मंदिर है।
अक्षयवट माधव प्रयाग में गंगा-यमुना के मध्य में विराजमान हैं।
शहर के दारागंज इलाके में अनंत माधव मंदिर है। श्री असी माधव मंदिर यहां के नाग वासुकी मंदिर के पास ही है।
झूसी में गंगा के दूसरी तट पर वटवृक्ष में श्री संकष्ट हर माधव का वास है। झूसी के ही छतनाग मुंशी बगीचे में श्री शंख माधव मंदिर है।
श्री मनोहर माधव मंदिर यहां के जॉनसनगंज में है।