हेलीकॉप्टर में सवार होकर रामलला के दर्शनों के लिए जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 60 घंटे पहले बुकिंग करवानी होगी। आगरा से अयोध्या और अयोध्या से आगरा की एक तरफ की 440 किमी की दूरी को सिर्फ 135 मिनट में पूरा किया जाएगा और इसके लिए 45 हजार, 135 रुपये किराया चुकाना होगा।
रामलला के दर्शनों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 40 फीसद छूट के साथ हेलीकॉप्टर यात्रा का अवसर मिल रहा है। गोरखपुर से अयोध्या और अयोध्या से गोरखपुर की एक तरफ की 126 किमी यात्रा 40 मिनट में सिर्फ 13 हजार, 373 रुपये में हो जाएगी।
एक हेलीकॉप्टर में एक बार में पांच यात्रियों के बैठने की क्षमता है और एक व्यक्ति पांच किलो सामान भी लेकर जा सकता है। अयोध्या से वाराणसी और वाराणसी से अयोध्या के एक ओर की दूरी 160 किमी है और यह दूरी 55 मिनट में सिर्फ 18 हजार, 388 रुपये में तय कर सकते हैं।
अगर आप नवाबों के शहर और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भगवान राम की राजधानी अयोध्या हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं तो यह दूरी 157 किमी है और सिर्फ 45 मिनट में पूरी हो जाएगी। इसके लिए आपको 15 हजार, 45 रुपये का किराया देना होगा।
संगम नगरी प्रयागराज से अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो बता दें कि यह दूरी 157 किमी है और सिर्फ 50 मिनट में तय हो जाएगी। इसके लिए आपको 16 हजार, 717 रुपये खर्चने होंगे।
पीपीपी मॉडल पर राजस एयरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी यह धार्मिक हवाई यात्रा करवा रही है। मथुरा से अयोध्या और अयोध्या से मुथरा की एक ओर की दूरी 456 किमी है और इसमें 135 मिनट का समय लगता है। इसके लिए आपको 45 हजार, 135 रुपये खर्चने होंगे। तस्वीरें मेटा-एआई से बनवाई गई हैं।