आज का मौसम कैसा रहेगा 21 अक्टूबर (मंगलवार) 2025 : देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। उत्तर भारत में कोहरा और सर्दी दरवाजा खटाखटा रही है तो दक्षिण एवं पूर्वोत्तर के राज्यों से बारिश भागने का नाम नहीं ले रही है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से घर वापसी कर गया, लेकिन उत्तर-पूर्व मानसून ने अपनी पैठ बना ली है। पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसके असर से 21 से 22 अक्टूबर तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादलों का डेरा है और हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है, जिस कारण तापमान कई डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का कुछ असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में नजर आ सकता है, लेकिन बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं बन रही, लेकिन अब सुबह सर्दी और कोहरे का ग्राफ बढ़ेगा, जिससे लोगों की समस्याएं बढ़ेंगी।
दिल्ली के हवा की गुणवत्ता दिवाली के पटाखों से और भी खराब हो गई। 38 निगरानी स्टेशनों में से 31 पर प्रदूषण का स्तर बहुत खराब’ और तीन स्टेशनों पर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के मुताबिक, आनंद विहार (402), वजीरपुर (423) और अशोक विहार (414) में प्रदूषण गंभीर’ श्रेणी में रहा। अनुमान है कि मंगलवार और बुधवार को वायु गुणवत्ता और अधिक खराब होकर गंभीर श्रेणी को पार कर जाए। दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 चरण लागू हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक, शहर में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन अचानक बढ़े प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए आसमानी बूंदों की बेहद जरूरत है। अगले एक से दो दिन में कृत्रिम वर्षा कर पॉल्यूशन को रोकने का प्रयास किया जा सकता है। अब धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आने के संकेत हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह धुंध छाए रहने और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वैसे शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोई मौसमी गतिविधि समस्या नहीं बनेगी, लेकिन मौसम शुष्क रहने से दिन में मामूली गर्मी का एहसास होगा, लेकिन दिवाली के दूसरे दिन से ही न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं, 21 से 22 अक्टूबर तक सर्दी बढ़ेगी। इस दौरान पहाड़ों पर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव कुछ जिलों में पड़ सकता है, जिससे बादलों का आना जाना लगा रहेगा और धूप-छांव का मिलाजुला असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अब सुबह कोहरे की हल्की परत और सर्दी का असर बढ़ेगा। वहीं, दिवाली के पटाखों से कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पॉल्यूशन की धुंध वातावरण में तैरती नजर आएगी। हवा की क्वालिटी खराब होने और हवा जहरीली गैसें तैरने से सांस के मरीजों को दिक्कतें बढ़ सकती हैं। (फोटो-Istock)
उत्तराखंड में 21 अक्टूबर यानी मंगलवार से मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रूद्र प्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर बादलों की गरज चमके के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। खासकर, ऊंचाई वाले स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ये सिलसिला 22 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। अगर, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट देखी जाएगी और सिहरन बढ़ेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 21, 23 और 23 अक्टूबर को मौसम करवट लेगा। मंगलवार से ही पश्चिमी विक्षोभ होने से तेज हवाएं बहेंगी और ऊंचाई वाले स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। आईएमडी के मुताबिक, लाहौल स्पीति, किन्नौर, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और सोलन में मौसम खराब रहेगा। बारिश और बर्फबारी के असर से पहाडों के अलावा मैदानी इलाकों का भी पारा गिरेगा और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी होने से ठंडी का असर बढ़ेगा। (फोटो-Istock)
बिहार में मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन कभी-कभार बादलों की आवाजाही दिखाई दे सकती है। मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। अब दिन में मौसम साफ रहने से दिन में गर्माहट और रात का तापमान गिरने से कोहरा और ठंडी का ग्राफ बढ़ेगा। दिन में धूप निकलने से न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जिससे सुहावने मौसम का एहसास होगा। वहीं, पटना, गया समेत अन्य शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। (फोटो-Istock)
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अन्य उत्तरी राज्यों के मुकाबले रातें अधिक सर्द हो चली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापामान 15.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। कुल मिलाकर राज्य के अधिकांश जिलों में मिनिमम टेंपरेचर 16 से 19 के बीच है और अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस है। इस सप्ताह सर्दी के और बढ़ने के संकेत हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक का असर है। आईएमडी ने अब अगले एक से दो दिन में सुबह के दौरान कोहरा छाने और पारा गिरने की संभावना जताई। उधर, राजस्थान के कई जिलों में तापमान 15 से 20 सबसे कम और सबसे अधिक में 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कई दिनों से दोबारा मिनी मानसून के एक्विट होने मौसमी गतिविधियां नहीं थम रही हैं। अगले 2 दिन तक यानी 22 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण बनने से तेज हवाएं चक्रवात तमिलनाडु के तटीय और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों से टकराए, जिसके प्रभाव से आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। उत्तर-पूर्वी मानसून के चलते तिरुचिरापल्ली, अरियालुर, थेनी, कोयंबटूर और मदुरै समेत कई मौसम बेहद खराब रहेगा। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग पश्चिम बंगाल में अगले कुछ घंटों तक बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार तक उत्तर (फोटो-Istock)
केरल में सोमवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी मानसून के चलते आज के लिए मौसम विभाग ने एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कोझिकोड में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड और बाढ़ की खतरा जताया है, लिहाजा लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। उधर, पुडुचेरी में भी मौसमी गतिविधियां जारी हैं। । आईएमडी ने 22 अक्टूबर को भी मौसम खराब रहने का संकेत देते हुए मछुआरों को समुद्र तट पर नहीं जाने की चेतावनी दी है।