हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (HAS) ऑफिसर ओशिन शर्मा अक्सर सुर्खियों में छायी रहती हैं। 32 वर्षीय ऑफिसर हाल में एक बार फिर चर्चा में आयी जब उन्हें बिना किसी पोस्टिंग के ही ट्रांसफर मिल गया।
ओशिन शर्मा के ट्रांसफर से एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस चल बड़ी है। ओशिन शर्मा सोशल मीडिया स्टार हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
ओशिन शर्मा के ट्रांसफर को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि एडमिनिस्ट्रेटिव ग्राउंड पर उनका ट्रांसफर किया या है।
ओशिन शर्मा के X (पूर्व में ट्विटर) पर 110.8K फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भी उन्हें 354K लोग फॉलो करते हैं। फेसबुर ग्रुप में उनके 1.28 लाख और फेसबुक पर 2.96 लाख फॉलोवर्स हैं।
ओशिन शर्मा पर अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों की जगह सोशल मीडिया गतिविधियों को ज्यादा तरजीह देने का आरोप लगता है। कहा जा रहा है कि उनकी सोशल मीडिया प्रेजेंसे से स्थानीय नेता और वरिष्ठ अधिकारी खुश नहीं हैं।
ओशिन शर्मा चंबा जिले में भारमौर के जनजातीय इलाके की रहने वाली हैं। कॉलेज के दिनों में उनकी दोस्ती विशाल नेहरिया से हो गई थी, दोनों में प्यार हुआ और अप्रैल 2021 में दोनों ने शादी भी कर ली थी।
शादी के दो महीने के बाद जून 2021 में ओशिन शर्मा ने सोशल मीडिया पर ही शेयर किया कि कैसे उनकी शादी बुरे सपने में बदल गई। वह पति विशाल नेहरिया से न सिर्फ भावनात्मक, बल्कि शारीरिक क्रूरता की भी शिकार हुई। बता दें कि विशाल भाजपा के पूर्व विधायक हैं।