इन इनवियर प्रोडक्ट के पीछे अंबानी ! लगा दिए अरबों रुपये, जानें क्या है इरादा

मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार (रिलायंस रिटेल) की जिम्मेदारी अपनी बेटी ईशा अंबानी को सौंप रखी है। ईशा के ऊपर ब्यूटी ब्रांड टीरा समेत कई अन्य ब्रांड्स की भी जिम्‍मेदारी है। ईशा की लीडरशिप में रिलायंस रिटेल ने कई फेमस अंडरगारमेंट्स कंपनियों और ब्रांड्स को खरीदा है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Sep 2 2024, 12:44 IST
रिलायंस रिटेलImage Credit : IStock/TNN01 / 06

रिलायंस रिटेल

2022 में रिलायंस रिटेल ने लॉन्‍जरी कंपनी क्लोविया में 950 करोड़ रु की डील में 89 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इस कंपनी की शुरुआत सौम्य कांत और सुमन चौधरी ने की थी।

​85 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी ​Image Credit : IStock/TNN02 / 06

​85 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी ​

ईशा की लीडरशिप में रिलायंस रिटेल ने जिवामे ब्रांड को भी खरीदा। ये भारत में काफी फेमस लॉन्जरी और इनरवियर ब्रांड है। रिपोर्ट के अनुसार 1200 करोड़ में रिलायंस रिटेल ने इसकी 85 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।

​प्रीमियम इनरवियर ब्रांड ​Image Credit : IStock/TNN03 / 06

​प्रीमियम इनरवियर ब्रांड ​

2021 में ईशा अंबानी की लॉन्जरी इंडस्‍ट्री में शुरुआत हुई थी अमांते से, जो भारतीय प्रीमियम इनरवियर ब्रांड है। कंपनी ने इसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।

​ एमएएस होल्डिंग्स से खरीदा ​Image Credit : IStock/TNN04 / 06

​ एमएएस होल्डिंग्स से खरीदा ​

ये ब्रांड मिडिल और अपर क्‍लास के लोगों की जरूरत से हिसाब से प्रोडक्ट बेचता है। अमांते को एमएएस होल्डिंग्स से खरीदा गया था।

​लॉन्जरी ब्रांड हश​Image Credit : IStock/TNN05 / 06

​लॉन्जरी ब्रांड हश​

इन सभी इनरवियर ब्रांड्स के अलावा रिलायंस का अपना भी लॉन्जरी ब्रांड है। रिलायंल रिटेल के लॉन्जरी ब्रांड का नाम हश है।

​सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी​Image Credit : IStock/TNN06 / 06

​सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी​

रिलायंस रिटेल भारत की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी है। इस कंपनी का आईपीओ भी आने की संभावना है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!