अमेरिका में सबसे अमीर भारतीय कौन? सुंदर पिचाई-सत्य नडेला से ये 9 हैं आगे, देखें चौंकाने वाली लिस्ट

Richest Indians In US: भारतीय अमेरिका के सबसे ज्यादा धनवान प्रवासी देश के रूप में उभरे हैं। फोर्ब्स 2025 की रैंकिंग में 12 भारतीय मूल के अरबपति शामिल हैं, जो किसी एक देश से सबसे ज्यादा हैं। यह संख्या 2022 में 7 थी और अब इजराइल और ताइवान (11-11 अरबपति) को भी पीछे छोड़ दिया है। ये भारतीय अरबपति कुल 1.3 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमेरिका के सबसे सफल स्वनिर्मित उद्यमियों में से हैं। हालांकि अल्फाबेट के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला हाल ही में लिस्ट में शामिल हुए वे अपेक्षा से काफी नीचे हैं।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Jul 11 2025, 16:23 IST
​ये हैं अमेरिका में सबसे अमीर भारतीय​Image Credit : X/istock/Canva01 / 12

​ये हैं अमेरिका में सबसे अमीर भारतीय​

भारतीय-अमेरिकी अरबपतियों में टॉप स्थान पर हैं जय चौधरी, साइबर सुरक्षा कंपनी Zscaler के संस्थापक, जिनकी कुल संपत्ति 17.9 अरब डॉलर है। वह हिमालय के एक दूरदराज के गांव पनोह में जन्मे थे, जहां बचपन में न बिजली थी और न पानी। चौधरी ने 1980 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका का रुख किया। Zscaler के 2018 के IPO से पहले उन्होंने 4 टेक कंपनियां बनाई और बेचीं। वर्तमान में वे अमेरिका नेवादा में रहते हैं और अमेरिका के सभी प्रवासी अरबपतियों में वे 8वें स्थान पर हैं, जो सुंदर पिचाई और सत्य नडेला से काफी आगे हैं। चौधरी की यह सफलता इस व्यापक रुझान को दर्शाती है कि 93% प्रवासी अरबपति खुद के मेहनत से बने हैं, जो अक्सर टेक्नोलॉजी या वित्त के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं। (तस्वीर सौजन्य-x)

​नंबर वन जय चौधरी​Image Credit : X/istock/Canva02 / 12

​नंबर वन जय चौधरी​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में जय चौधरी नंबर वन हैं, 2025 में कुल संपत्ति 17.9 अरब डॉलर है। ये Zscaler के संस्थापक हैं। जो साइबर सुरक्षा क्षेत्र में अग्रणी है।(तस्वीर सौजन्य-x)

​दूसरे नंबर पर विनोद खोसला​Image Credit : X/istock/Canva03 / 12

​दूसरे नंबर पर विनोद खोसला​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में विनोद खोसला दूसरे नंबर पर हैं। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 9.2 अरब डॉलर है। सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक और वेंचर कैपिटल निवेशक हैं। (तस्वीर सौजन्य-x)

​तीसरे नंबर राकेश गंगवाल​Image Credit : X/istock/Canva04 / 12

​तीसरे नंबर राकेश गंगवाल​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में राकेश गंगवाल तीसरे नंबर पर हैं। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 6.6 अरब डॉलर है। इंडिगो एयरलाइंस के सह-संस्थापक हैं। (तस्वीर सौजन्य-x)

​चौथे नंबर पर रोमेश टी वाधवानी​Image Credit : X/istock/Canva05 / 12

​चौथे नंबर पर रोमेश टी वाधवानी​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में रोमेश टी वाधवानी चौथे स्थान पर है। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 5 अरब डॉलर है। सॉफ्टवेयर कंपनी सिंफनी टेक्नोलॉजी ग्रुप के संस्थापक है। (तस्वीर सौजन्य-x)

​पांचवें नंबर पर राजीव जैन​Image Credit : X/istock/Canva06 / 12

​पांचवें नंबर पर राजीव जैन​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में राजीव जैन पांचवें नंबर पर है। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 4.8 अरब डॉलर है। वित्तीय क्षेत्र में GQG पार्टनर्स के चेयरमैन हैं। (तस्वीर सौजन्य-x)

​छठे नंबर पर कवितरक राम श्रीराम​Image Credit : X/istock/Canva07 / 12

​छठे नंबर पर कवितरक राम श्रीराम​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में कवितरक राम श्रीराम 6ठे नंबर पर है। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 3 अरब डॉलर है। गूगल के पूर्व अधिकारी और वेंचर कैपिटल निवेशक हैं। (तस्वीर सौजन्य-x, istock)

​सातवें नंबर पर राज सरदाना​Image Credit : X/istock/Canva08 / 12

​सातवें नंबर पर राज सरदाना​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में कवितरक राम श्रीराम 7वें नंबर पर है। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 2 अरब डॉलर है। आईटी सेवा कंपनी TCGI के प्रमुख हैं।(तस्वीर-Canva)

​8वें नंबर पर डेविड पॉल​Image Credit : X/istock/Canva09 / 12

​8वें नंबर पर डेविड पॉल​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में डेविड पॉल 8वें नंबर पर है। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 1.5 अरब डॉलर है। मेडिकल डिवाइस कंपनी Wellquest/NeuroSigma के संस्थापक हैं। (तस्वीर सौजन्य-istock)

​9वें नंबर पर निकेश अरोड़ा​Image Credit : X/istock/Canva10 / 12

​9वें नंबर पर निकेश अरोड़ा​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में निकेश अरोड़ा 9वें नंबर पर है। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 1.4 अरब डॉलर है। पेलो आल्टो नेटवर्क्स के CEO, साइबर सुरक्षा क्षेत्र के प्रमुख हैं। (तस्वीर सौजन्य-x)

​10 वें नंबर पर सुंदर पिचाई​Image Credit : X/istock/Canva11 / 12

​10 वें नंबर पर सुंदर पिचाई​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में सुंदर पिचाई 10वें नंबर पर है। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 1.1 अरब डॉलर है। गूगल और अल्फाबेट के CEO हैं। (तस्वीर सौजन्य-x ANI)

​11 वें नंबर पर सत्य नडेला​Image Credit : X/istock/Canva12 / 12

​11 वें नंबर पर सत्य नडेला​

अमीर भारतीय-अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में डेविड पॉल 11वें नंबर पर है। 2025 में इनकी कुल संपत्ति 1.1 अरब डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के CEO हैं। (तस्वीर सौजन्य-x) (डेटा सोर्स-Forbes)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!