इस फार्म हाउस का नाम सलमान की बहन अर्पिता के नाम पर 'अर्पिता फार्म्स' है। फार्म हाउस में चारों ओर हरियाली ही हरियाली है।
इस फार्म हाउस में सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। यहां एक जिम भी है। जिम में सभी स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मशीनरी है।
सलमान को हरियाली का शौक है और उन्हें खेती करना बहुत पसंद है। लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर उनके खेती करने की वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें चावल की बुवाई करते नजर आए थे।
यहां सलमान के घोड़ों की देखभाल के लिए एक अस्तबल भी है। फार्म हाउस पर एक रेसॉर्ट-स्टाइल पूल भी है।
99 एकड़ के अनुसार पनवेल में 3 से 25 करोड़ रु तक के फार्म हाउस उपलब्ध हैं। इनका एरिया 1000 से 7.84 लाख वर्ग फीट तक है।