दुनिया का सबसे पुराना होटल है जापान का Nishiyama Onsen Keiunkan। ये होटल अब भी चल रहा है।
निशियामा ओनसेन केयुनकन को Fujiwara Mahito ने 705 में शुरू किया था। आज भी Fujiwara Mahito के वंशज ही इस होटल को संभाल रहे हैं।
अब Fujiwara Mahito की 52वीं पीढ़ी इस होटल की मालिक है। इस होटल का शुरुआती किराया 34,720 येन या करीब 18750 रु है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Nishiyama Onsen Keiunkan को दुनिया के सबसे पुराने होटल के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
इस होटल की सबसे खास सुविधा है हॉट स्प्रिंग और प्राइवेट आउटडोर बाथ। Kenjiro Kawano होटल के मौजूदा प्रेसिडेंट हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार Kenjiro Kawano को उनके पूर्वजों ने इस होटल का मालिक बनने को कहा था। Kenjiro Kawano को यह भी सलाह मिली कि वे अन्य बिजनेस वेंचरों की तरफ न जाएं।