मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने मिलाया हाथ, साथ-साथ करेंगे ये काम

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) ने अपने-अपने ईंधन खुदरा नेटवर्क का लाभ उठाकर वाहन ईंधन बेचने के लिए एक नई साझेदारी (Fuel Retail Partnership) की है। यह दोनों अरबपति उद्योगपतियों के बीच दूसरा बड़ा व्यावसायिक सहयोग है।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Jun 25 2025, 18:05 IST
​सीएनजी खुदरा दुकानों पर लगेगा पेट्रोल और डीजल डिस्पेंसर​Image Credit : PTI/X01 / 05

​सीएनजी खुदरा दुकानों पर लगेगा पेट्रोल और डीजल डिस्पेंसर​

दोनों कंपनियों के जारी संयुक्त बयान के मुताबिक ब्रिटेन की बीपी के साथ अंबानी का ईंधन उद्यम जियो-बीपी, अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) की सीएनजी खुदरा दुकानों पर पेट्रोल और डीजल डिस्पेंसर लगाएगा।

​साझेदारी के तहत नेटवर्क का विस्तार​Image Credit : PTI/X02 / 05

​साझेदारी के तहत नेटवर्क का विस्तार​

इस साझेदारी के अंतर्गत दोनों समूह अपनी मौजूदा और भविष्य की इकाइयों को शामिल करेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन मिलेगा।

​ईंधन स्टेशनों पर लगेगा सीएनजी डिस्पेंसर​Image Credit : PTI/X03 / 05

​ईंधन स्टेशनों पर लगेगा सीएनजी डिस्पेंसर​

जारी संयुक्त बयान के मुताबिकवहीं, अडानी समूह और फ्रांस की टोटल एनर्जीज का शहरी गैस वितरण संयुक्त उद्यम एटीजीएल, जियो-बीपी के ईंधन स्टेशनों पर सीएनजी डिस्पेंसर लगाएगा।

​जियो-बीपी के पास देशभर में 1,972 पेट्रोल पंप​Image Credit : PTI/X04 / 05

​जियो-बीपी के पास देशभर में 1,972 पेट्रोल पंप​

जियो-बीपी के पास देशभर में 1,972 पेट्रोल पंप हैं, जबकि एटीजीएल 34 भौगोलिक क्षेत्रों में 650 सीएनजी स्टेशनों का नेटवर्क संचालित करती है।

​दूसरी बार बड़े उद्योगपतियों का सहयोग​Image Credit : PTI/X05 / 05

​दूसरी बार बड़े उद्योगपतियों का सहयोग​

यह हाल के महीनों में दोनों अरबपतियों के बीच दूसरा बड़ा व्यावसायिक सहयोग है। पिछले साल मार्च में, उन्होंने मध्यप्रदेश में 500 मेगावाट की बिजली परियोजना के लिए समझौता किया था, जिसमें रिलायंस ने अडानी पावर की परियोजना में 26% हिस्सेदारी खरीदी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!