अभी चेक करें अपना EPF बैलेंस! गलत डेट ऑफ बर्थ या जॉइनिंग की वजह से फंस सकता है आपका पैसा

ईपीएफओ (EPFO) के रिकॉर्ड में आपकी नौकरी शुरू करने या छोड़ने की तारीख में एक छोटी सी गलती भी आपके बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। अगर आपके पीएफ खाते में ये तारीखें सही नहीं हैं, तो न केवल आपके पीएफ बैलेंस (PF Balance) पर असर पड़ता है, बल्कि क्लेम सेटलमेंट और पेंशन (Pension) मिलने में भी परेशानी आ सकती है। जॉइनिंग डेट (Date of Joining) और एग्जिट डेट (Date of Exit) में गड़बड़ी होने पर पीएफ बैलेंस, क्लेम और पेंशन पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में समय रहते इन गलतियों को पहचानना और सुधारना बेहद जरूरी हो जाता है।

Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated May 5 2026, 15:08 IST
EPF खाते में दर्ज जॉइनिंग या एग्जिट डेट गलत होने पर कर्मचारी के पूरे सर्विस रिकॉर्ड पर असर पड़ता है। इससे यह तय होता है कि आपने कितने समय तक योगदान दिया है, जो आगे चलकर आपके PF बैलेंस और पेंशन लाभ को प्रभावित करता है।Image Credit : IStock01 / 07

EPF खाते में दर्ज जॉइनिंग या एग्जिट डेट गलत होने पर कर्मचारी के पूरे सर्विस रिकॉर्ड पर असर पड़ता है। इससे यह तय होता है कि आपने कितने समय तक योगदान दिया है, जो आगे चलकर आपके PF बैलेंस और पेंशन लाभ को प्रभावित करता है।

अगर एग्जिट डेट गलत दर्ज हो जाती है तो PF क्लेम में दिक्कत आ सकती है। कई बार कर्मचारी अपना पैसा निकालने के लिए आवेदन करता है, लेकिन रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने के कारण क्लेम रिजेक्ट या अटक सकता है।Image Credit : IStock02 / 07

अगर एग्जिट डेट गलत दर्ज हो जाती है तो PF क्लेम में दिक्कत आ सकती है। कई बार कर्मचारी अपना पैसा निकालने के लिए आवेदन करता है, लेकिन रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने के कारण क्लेम रिजेक्ट या अटक सकता है।

जॉइनिंग डेट की गलती का असर पेंशन (EPS) पर भी पड़ता है। पेंशन के लिए न्यूनतम सर्विस अवधि पूरी करना जरूरी होता है और अगर डेट गलत है तो यह अवधि सही से कैलकुलेट नहीं हो पाती।Image Credit : IStock03 / 07

जॉइनिंग डेट की गलती का असर पेंशन (EPS) पर भी पड़ता है। पेंशन के लिए न्यूनतम सर्विस अवधि पूरी करना जरूरी होता है और अगर डेट गलत है तो यह अवधि सही से कैलकुलेट नहीं हो पाती।

इन गलतियों को सुधारने के लिए कर्मचारी को सबसे पहले अपने EPF अकाउंट की डिटेल्स को चेक करना चाहिए। इसके लिए वह UAN पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी सर्विस हिस्ट्री देख सकता है।Image Credit : IStock04 / 07

इन गलतियों को सुधारने के लिए कर्मचारी को सबसे पहले अपने EPF अकाउंट की डिटेल्स को चेक करना चाहिए। इसके लिए वह UAN पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी सर्विस हिस्ट्री देख सकता है।

अगर किसी प्रकार की गलती मिलती है तो कर्मचारी अपने नियोक्ता (Employer) के माध्यम से इसे सही करवा सकता है। नियोक्ता EPFO पोर्टल पर जाकर आवश्यक संशोधन (Correction) की प्रक्रिया पूरी करता है।Image Credit : IStock05 / 07

अगर किसी प्रकार की गलती मिलती है तो कर्मचारी अपने नियोक्ता (Employer) के माध्यम से इसे सही करवा सकता है। नियोक्ता EPFO पोर्टल पर जाकर आवश्यक संशोधन (Correction) की प्रक्रिया पूरी करता है।

कुछ मामलों में कर्मचारी खुद भी ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन के जरिए सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, पैन या अन्य प्रमाण पत्र जमा करने होते हैं।Image Credit : IStock06 / 07

कुछ मामलों में कर्मचारी खुद भी ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन के जरिए सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, पैन या अन्य प्रमाण पत्र जमा करने होते हैं।

EPF खाते की जानकारी को समय-समय पर जांचना और किसी भी गलतियों को तुरंत ठीक करवाना बेहद जरूरी है। इससे न केवल क्लेम प्रक्रिया आसान होती है, बल्कि भविष्य में मिलने वाले पेंशन और अन्य लाभ भी सुरक्षित रहते हैं।Image Credit : IStock07 / 07

EPF खाते की जानकारी को समय-समय पर जांचना और किसी भी गलतियों को तुरंत ठीक करवाना बेहद जरूरी है। इससे न केवल क्लेम प्रक्रिया आसान होती है, बल्कि भविष्य में मिलने वाले पेंशन और अन्य लाभ भी सुरक्षित रहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!